ब्यूरो रिपोर्ट AT समाचार
बाँदा,यूपी। यूपी के बाँदा में आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्सन कर कांग्रेस का पुतला फूका है। कर्नाटक की चुनावी रैली में घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने और बजरंग दल को खत्म करने की मांग से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने आज पुलिस की मौजूदगी में पुतला फ़ूक कर विरोध प्रदर्सन किया है।
मामला बाँदा शहर के रेलवे स्टेसन के सामने जिला कांग्रेस कार्यालय का है जहाँ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूका है। बजरंग दल अध्यछ चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यछ मलिकार्जुन ने माहौल खराब करने और बजरंग दल की तुलना पीएफआई से की है , इसका हम लोग विरोध करते हैं, उनकी आत्मा की शुद्धि-बुद्धि के लिए हम लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया है और हम उनसे ये कहना चाहते है बजरंग दल से अच्छा कोई संगठन पूरे देश मे नही है, देश की रछा के लिए और देश के लिए अपनी कुर्बानी देने के लिए बजरंग दल हमेशा आगे रहा है और आगे रहेगा।
वही बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित पांडेय ने कहा कि बजरंग दल एक राष्ट्रवादी संगठन है जो आतंकवाद और लवजेहाद का विरोध करता है, कांग्रेस लगातार हिंदुत्व विरोधी कार्य कर रही है इसलिए आज हमारे संगठन के अपमान के विरोध में पूरे देश मे कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया है, हम गांव व शहर के हर मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, हिंदुत्व विरोधी ताकतों को हम आग्रह करना चाहते हैं कि बजरंग दल, राष्ट्रविरोधी ताकतों को सबक सिखाने का कार्य करेगा।
यह भी पढ़े:-






