उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को मिल सकती है पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष, चर्चाओं में है यह नाम

देहरादून: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों उठा पटक का दौर चल रहा है. बीते दिनों धामी कैबिनेट में पावर फुल मंत्री रहे प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दिया और अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं और माना जा रहा हैं कि अगले कुछ दिनों के भीतर भाजपा अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी कर देगी.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में वैसे तों कई नाम हैं लेकिन इस लिस्ट में कोटद्वार से विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी,केदारनाथ से विधायक आशा नौटियाल, दीप्ति भारद्वाज का नाम भी चल रहा है. जानकार मान रहे हैं कि जैसे बीजेपी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर सबको चौंकाया है वैसे ही उत्तराखंड में भाजपा अपने नए प्रदेश अध्यक्ष कों लेकर चौका सकती हैं.

वरिष्ठ पत्रकार विपिन उनियाल की यदि माने तो भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर सबको चौंकाया है. ऐसा उत्तराखंड में भी हो सकता है. उत्तराखंड में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को किसी महिला कों प्रदेश अध्यक्ष बना कर सबको चौका सकती है. जानकार बताते हैं कि आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए ऐसा भी हो सकता है कि पार्टी इस बार किसी महिला चेहरे पर दांव खेले. इसमें गढ़वाल से ही किसी ब्राह्मण महिला नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है और इस रेस में सबसे आगे कोटद्वार से भाजपा विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही ऋतु भूषण खंडूड़ी हैं.

ऋतु भूषण खंडूड़ी हालांकि वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है,लेकिन जानकार बताते हैं कि भारतीय जनता उन्हें इस पद से मुक्त कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर चौका सकती हैं.वरिष्ठ पत्रकार विपिन उनियाल बताते हैं कि हाल ही में बीजेपी ने महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए उनको पार्टी और सरकार में बराबरी का दर्ज देकर मातृशक्ति कों सम्मान देनें का सन्देश पूरे देश में दिया हैं और उसका ताज़ा उदाहरण दिल्ली हैं जहां मुख्यमंत्री के रुप में रेखा गुप्ता कों महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.

उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में भाजपा पहले भी जोड़ चुकी है नया अध्याय

उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में जिस प्रकार भाजपा ने नया अध्याय जोड़तें हुए पहली बार उत्तराखंड में किसी महिला कों विधानसभा अध्यक्ष बनाया था उसी प्रकार भाजपा इस बार फिर किसी महिला कों अपने संगठन की जिम्मेदारी देतें हुए उसे प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौप सकती हैं.कोटद्वार में पत्रकारों द्वारा इस बावत ज़ब विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी से सवाल किया गया तों उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी की वह एक अनुशासित सिपाही है और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसका वह ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगी. हालांकि पूर्व में यह भी चर्चा थी कि जब धामी कैबिनेट के विस्तार की चर्चाओं का बाजार गर्म था तब ऐसे भी कयास लगाए जा रहे थे कि ऋतु भूषण खंडूड़ी को कैबिनेट मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है,लेकिन सीएम धामी के कैबिनेट विस्तार में हो रहीं देरी के कारण इन चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया.ऐसे में अब भाजपा गढ़वाल से किसी महिला ब्राह्मण चेंहरे पर अपने नए प्रदेश अध्यक्ष कों लेकर दांव खेल सकती हैं,ताकि हाल में जिन राज्यों में चुनाव होंने हैं वहाँ के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान का सन्देश पूरे देश में जा सकें.