उत्तराखंड कोटद्वार..उत्तराखंड कें चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड कों लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में चल रहीं अधिवक्ताओं की बयानबाजियों कों लेकर शासकीय अधिवक्ता नें अपनी नाराजगी जाहिर की हैँ. हाईकोर्ट कें निर्देश पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार की ओर सें विशेष अधिवक्ता नियुक्त किए गए जितेंन्द्र रावत नें कहा कि उन्होंने 26 अप्रैल 2023 कों जिलाधिकारी कों एक पत्र लिखा हैँ जिसमें उन्होंने कहा हैँ कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कुछ प्राइवेट अधिवक्ता भी पीड़ित पक्ष की ओर सें पैरवी कर रहें हैँ और इनमें सें कुछ अधिवक्ता फिर कोर्ट कें बाहर अंकिता हत्याकांड कों लेकर अर्नगल बयानबाजी कर रहें हैँ, जिसके कारण इस मुकदमें कों कमजोर बनाएं जानें की कोशिश हों रहीं हैँ, लिहाजा इस पर रोक लगाईं जानी चाहिए. शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र रावत नें साफ तौर पर कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड कें आरोपी पुलकित आर्य , सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता कों कड़ी सजा दिलाने कें लिए अभी तक 13 गवाहों कें बयान एडीजे कोर्ट में दर्ज करवाए जा चुकें हैँ, जबकि इस हत्याकांड में 97 गवाह जाँच एजेंसी एसआईटी द्वारा बनाए गए हैँ.
अंकिता भंडारी हत्याकांड कें गुनहगारों कों कड़ी सजा दिलानें की बात करतें हुए सरकार की ओर सें विशेष अधिवक्ता नियुक्त किए गए जितेंद्र रावत नें कहा कि 30 सें अधिक गवाहों कें बयान कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे ओर ये सभी गवाह अंकिता भंडारी हत्याकांड में ठोक बजाकर गवाही देंगे, ताकि हत्याकांड कें आरोपियों की सजा कों देखकर फिर क़ोई इस प्रकार कें कृत्य कों अंजाम देनें की कोशिश ना करें.अंकिता हत्याकांड कें सबसे अहम् और सबसे पहलें उसकी हत्या की आशंका जताने वालें उसके जम्मू कश्मीर निवासी मित्र पुष्पदीप कों भी बयानों कें लिए 30 जून कों एडीजे कोर्ट कोटद्वार में तलब किया गया हैँ.हालांकि बचाव पक्ष कें अधिवक्ता भी दिवंगत अंकिता भंडारी कें मित्र पुष्पदीप सें कोर्ट कें अंदर सवाल जवाब का बेसब्री सें इंतजार कर रहें हैँ ताकि अंकिता और उसकें बीच हुई व्हाट्सएप चैट कों लेकर क़ोई ऐसी बात सामनें लाई जा सकें जों हत्यारोपियों कें पक्ष में हों,लेकिन उधर अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित पक्ष कें अधिवक्ताओं नें साफ किया हैँ कि हत्याकांड का पुष्पदीप और अंकिता की व्हाट्सएप चैटिंग से क़ोई मतलब नहीं हैँ,क्योंकि जितने भी इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस और दूसरें गवाहों कें बयान दर्ज किए गए हैँ वह सभी हत्यारोपियों कों सजा दिलाने कें लिए काफी हैँ.
अंकिता भंडारी हत्याकांड में ADJ कोर्ट में चल रहीं हैँ सुनवाई
अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस तरह सें एडीजे कोर्ट कोटद्वार में जल्द केस आगे बढ़ रहा हैँ उससे लगता हैँ कि इस मामलें में कोर्ट अक्टूबर माह तक अपना फैसला सुना सकता हैँ.सरकार द्वारा नियुक्त विशेष अधिवक्ता जितेंन्द्र रावत नें जोर देकर कहा हैँ कि अभी तक अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट कें अंदर सभी गवाहों नें अपनी दमदार गवाही दी हैँ और यहीं गवाही आरोपियों कों धारा 302 कें तहत सजा दिलाएगी.
अंकिता कें पिता नें विनोद आर्य पर लगाए गवाहों कों खरीदनें कें आरोप
उधर दूसरी ओर अपनी बेटी कें गुनहगारों कों सजा दिलानें कें लिए संघर्ष कर रहें दिवंगत अंकिता भंडारी कें पिता वीरेंद्र भंडारी नें अंकिता भंडारी हत्याकांड कें अहम गवाहों कों हत्यारोपी पुलकित आर्य कें पिता विनोद आर्य द्वारा 2-2 रु देकर खरीदने कें आरोप लगाए गए हैँ.
हालांकि इन आरोपों में कितनी सत्यता हैँ यह तों जाँच का विषय हैँ लेकिन जिस तरह सें दिवंगत अंकिता भंडारी कें परिजन अपनी बेटी कों न्याय दिलाने कें लिए सड़क सें लेकर कोर्ट तक संघर्ष कर रहें हैँ उससे लग रहा हैँ कि उनका संघर्ष एक दिन जरूर कामयाब होगा.





