वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट
प्रयागराज,यूपी। थाना झूसी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है सुबह एक दंपत्ति परिवार पति पत्नी अपने परिवार के ही एक निशान में शामिल होने के लिए गारापुर माता चौरन के मंदिर पर झूसी होते हुए जा रहे थे रास्ते में कटका पुरानी रोड डॉक्टर बंगाली के घर के ठीक सामने गलत रूट से आ रही नगर निगम जोन8 कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने दंपति परिवार को कुचलते हुए आगे निकल गई। कुछ दूर पर नगर निगम गाड़ी और ड्राइवर दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया है। गाड़ी और ड्राइवर दोनों पुलिस की हिरासत में है गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट नहीं है, जहां पर पत्नी अंजू की मौके पर ही मौत हो गई।पति राजू गंभीर रूप से घायल हो गया पीछे से और परिवार के कुछ अन्य सदस्य निशान में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
मौके पर इस घटना को देखते ही स्तब्ध रह गए और आनन-फानन में पति राजू को एसआरएन के लिए ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान ही मौत हो गई। इस दोनों घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजू भारतीय उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय राम अवतार निवासी नैका, पत्नी अंजू उम्र 28 वर्ष राजू दो भाइयों में सबसे बड़े थे, दूसरा छोटा भाई राहुल, राजू की शादी2012 दारागंज पूरापराइन गल्ला मंडी के पास में हुआ था शादी हुए तकरीबन 10 वर्ष बीत चुके हैं। राजू के कोई संतान नहीं हुए राजू ने अपने छोटे भाई राहुल के एक लड़का और एक लड़की दोनों को लिखित तरीके से गोदनामा ले लिए थे। एक बेटा है 9 वर्ष का जो कक्षा चार में पढ़ रहा है एक बेटी है 7 वर्ष जो कक्षा 3 में पढ़ रही है दोनों के पढ़ाई लिखाई खर्च सहित पूरा वहन करता था, साथ में बूढ़ी मां को भी अपने साथ में परिवार के साथ खर्च चलाता था राजू छोटा मोटा काम लकड़ी फर्नीचर का करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
वही राजू के पिता जी की मृत्यु अभी दिसंबर 2022 में हुई है। पिता जी के मौत अभी 6 महीने भी नहीं बीते की राजू और राजू की पत्नी अंजू की सड़क हादसे में मौत हो गई। राजू का छोटा भाई राहुल भी बेरोजगार है घर में दो बच्चों और बूढ़ी मां का सहारा राजू ही था अब दोनों बच्चों के सर से मां और पिता का दोनों का साया उठ गया घर में कोहराम मचा हुआ है एक घर से 2अर्थिया उठेंगे पास पड़ोस भी इस दिल दहला देने वाली घटना से सिहर उठे हैं अब सबके जुबां पर यही है कि दोनों बच्चों और बूढ़ी मां का सहारा कौन देगा इन का खर्च कैसे चलेगा।
यह भी पढ़े:-






