उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के स्टार प्रचारक 16 अप्रैल कों गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में कोटद्वार में एक विशाल जनसभा कों सम्बोधित करेंगे. भाजपा के गढ़वाल संसदीय सीट से सह-प्रभारी हेमंत द्विवेदी नें जानकारी देतें हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह कोटद्वार के दुर्गापुर में विशाल जनसभा कों 16 अप्रैल कों सम्बोधित करेंगे. इस जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हीं भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.केंद्रीय गृह मंत्री की जनसभा कों पहले मालवीय उद्यान और झंडा चौक पर करवाने की योजना थीं लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते बाद में इसे दुर्गापुर में करवाने पर सहमति बनी. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं गढ़वाल संसदीय सीट से सह-प्रभारी हेमंत द्विवेदी नें जानकारी देतें हुए बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा कों सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा चुकी है और इसके लिए संगठन के लोगों कों जिम्मेदारी सौपी जा रहीं है. गौरतलब है कि गढ़वाल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए 11 अप्रैल कों पीएम मोदी भी ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान से जनता से समर्थन मांग चुके है. पीएम मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोटद्वार में जनसभा होंने जा रहीं हैं जिसकों सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं नें पूरी जान झोंकी हुईं है.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सुरक्षा कों लेकर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
कोटद्वार के दुर्गापुर में 16 अप्रैल कों होंने जा रहीं जनसभा कों देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है.
केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा कों देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के जवान तैनात रहेंगे. एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह नें जानकारी देतें हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे से पूर्व सुरक्षा के सभी इंतजाम कड़े किए जाएंगे, साथ हीं उन्होंने कहा कि जनसभा के दौरान मंच पर अनावश्यक भीड़ ना हों इसके लिए प्रोटोकॉल का सख़्ती से पालन किया जायेगा.केंद्रीय गृहमंत्री के जनसभा स्थल तक पहुंचने के लिए रोड़ मैप तैयार किया जा रहा है और दौरान ज़ीरो जोन में किसी भी वाहन कों आने जानें की इजाजत नहीं होगी.
समाप्त





