ब्यूरो रिपोर्ट AT समाचार
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला,बस में सवार थी 40 सवारी
आगरा,यूपी। थाना खंदौली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाले के पास बिहार से दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेस वे पर अचानक पलट गई बस के अंदर 40 सवारियां भरी हुई थी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला छलेसर चौकी की पुलिस सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को निकालने में लगी रही।
वही खंदौली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई सभी घायलों को बाहर निकाला है हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई है। बताया जा रहा है की इससे पहले भी इसी जगह बड़ा हादसा हुआ था जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
यह भी पढ़े:-
Post Views: 135





