चीन क़र रहा है ताइवान कों घेरने की तैयारी,क्षेत्र में दिखें 6 चीनी जहाज

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच तनाव की स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है. ताइवान के खिलाफ चीन की चालबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है.इसी बीच एक बार फिर चीन ने कुछ ऐसा किया है जिससे इस बात की अटकलें तेज़ हो गई हैं क़ि चीन की तरफ से ताइवान को घेरने की तैयारी की जा रही है.ताइवान के पास 6 चाइनीज़ जहाज देखे गए हैं.

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी. आज सुबह 6 घंटे तक पिछले करीब 24 घंटे में ताइवान के पास क्षेत्र में चीन के 6 जहाज स्पॉट किए गए.ताइवान का रक्षा मंत्रालय पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और हालात पर नज़र रखी गई और इस मामले में ज़रूरी कार्रवाई भी की

नहीं दिखा कोई विमान

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान विमान के रास्ते का कोई डायग्राम नहीं दिया गया है, क्योंकि इस दौरान ताइवान के आस-पास चीन के किसी विमान की गतिविधि नहीं दिखी.

क्या ताइवान को घेरने की तैयारी कर रहा है चीन?

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही इस बात की अटकलें तेज़ हो गई थीं कि चीन भी ताइवान पर हमला कर सकता है.पिछले करीब 3 साल में ताइवान के आस-पास चीन की सैन्य गतिविधियाँ बढ़ी हैं. आए दिन ही चीन के विमान और जहाज ताइवान के आस-पास देखे जाते हैं.कई मौकॉं पर चीन ने ताइवान के क्षेत्र के पास सैन्याभ्यास भी किया है और इस दौरान उसे घेरने का भी अभ्यास किया है.कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन खुफिया तरीके से ताइवान पर हमला करने का प्लान बना रहा है.हालांकि इस मामले में चीन ने कभी भी साफ तौर पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन चाइनीज़ राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) साफ कर चुके हैं कि ताइवान का चीन में विलय होकर ही रहेगा.

कब हुए थे चीन और ताइवान एक-दूसरे से अलग?

1949 में चीन और ताइवान एक-दूसरे से अलग हो गए थे.तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है. हालांकि चीन ने हमेशा ही इसका विरोध किया है. जो देश ताइवान को एक स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देते हैं, उनके समर्थन का भी चीन विरोध करता है.दोनों देशों में इसी वजह से विवाद छिड़ा हुआ है.