सीएम साहब अतीक अहमद के गुर्गों ने फिर एक बार करेली में बाउंड्री गिरा कर जमीन कब्जा करने का दुस्साहस और जान से मारने की धमकी दी, और रंगदारी मांगी है।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज,यूपी। प्रयागराज के करेली की जाहिदा बेगम जिन्होंने सीएम योगी डीजीपी लखनऊ एवं आयोग समेत प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है कि उनकी 2017 की खरीदी हुई जमीन जो प्रयागराज के ही थाना करेली क्षेत्र के मैनुद्दीनपूर में स्थित है और 2017 से उनकी बाउंड्री है और कब्जा है जिस पर अचानक से अतीक अहमद के नामी गुर्गे कम्मू जाबिर उनके भाई राहिल मोनू अजमल मरिया डी इरफान शिकारी बख्शी आदि ने उसकी बाउंड्री को गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दिया कहा ₹5 लाख तो अन्यथा जमीन छोड़ दो जिसको लेकर महीना ने प्रयागराज के थाना करेली में तहरीर भी दी मगर अतीक अहमद के गुर्गों का आज भी इतना खौफ है कि उनके खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा गया। ना ही उनकी गिरफ्तारी की गई।

वही पीड़िता का कहना है कि उमेश पाल जैसा दोबारा हत्याकांड कहीं ना दोहराए जाए इस बात का डर सता रहा है जब हत्या हो जाती है तब पुलिस सक्रिय होती है समय रहते हुए कुछ नहीं करती। साथ ही जाहिदा बेगम ने बताया कि गुर्गों ने सरेआम धमकी दी है सरेआम बाउंड्री गिराई है अगर पुलिस कार्रवाई से पीछे हट रही है और लगातार टालमटोल कर रही है यदि उनके पति या उनके बेटे की हत्या होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। समय रहते हुए यदि कार्रवाई नहीं की जाती तो वह अपने पूरे परिवार के साथ सीएम योगी तक खुद जाकर फरियाद मांगेंगे। पीड़िता ने पत्र और मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है, आखरी में जाहिदा बेगम ने यह भी कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो सीएम साहब प्रयागराज में आ रहे हैं खुद प्रार्थना पत्र देकर उनसे गुहार लगाना चाहेंगी।

यह भी पढ़े:-