CM योगी कल आएंगे प्रयागराज, नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा।

Prayagraj,up: प्रयागराज में चार मई को निकाय चुनाव होने जा रहा है। चुनाव में महज तीन दिन शेष हैं। सभी राजनीतिक दलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 2 मई को प्रयागराज आ रहे हैं। वह सुबह 10 बजे लीडर प्रेस मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां भाजपा के महापौर प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी समेत पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। प्रयागराज समेत आसपास के जनपदों से भी भाजपाई इस जनसभा में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। चुनाव के ठीक 2 दिन पहले मुख्यमंत्री का आना कहीं न कहीं भाजपा प्रत्याशियों की राह आसान कर सकती है।

अखिलेश यादव के आने पर है संशय


सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी प्रयागराज आने की चर्चा थी। माना जा रहा था कि एक मई को वह प्रयागराज आ सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव समेत अन्य सपाईयाें द्वारा अखिलेश यादव को यहां बुलाने की बात की जा रही है।

सपा के पूर्व प्रवक्ता दान बहादुर मधुर बताते हैं कि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रयागराज में कोई बड़ा चेहरा नहीं आया है। भाजपा से केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह व सपा से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम यहां सभा कर चुके हैं।

यह भी पढ़े:-