न्यूरोलॉजी और हेमैटोलॉजी जिसमें ब्लड विषय आता है पर कांफ्रेंस रविवार को।

प्रयागराज,यूपी। प्रयागराज में चिकित्सकों की संस्थाएं अक्सर विभिन्न विषयों पर हुए शोध के परिप्रेक्ष्य में कांफ्रेंस कराते रहते हैं जिसमें विषय विशेषज्ञ डाक्टर अपने शोध प्रस्तुत करते हैं और बीमारियों की जटिलता का नए आयाम में क्या इलाज है इसपर चर्चा करते हैं ।


इसी क्रम में रविवार सात मई को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन और कालेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर का एक सेमिनार होने वाला है जिसके आयोजक सचिव डा. पंकज गुप्ता और सह आयोजक डा. वर्षा कुमार हैं।
एक प्रेस वार्ता में डा. पंकज गुप्ता ने बताया कि इस सेमिनार में तरह तरह के विषय विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और तरह तरह की बीमारियों की जटिलता से अवगत कराएंगे।
डा. गुप्ता के अनुसार सड़क दुर्घटना पर नई गाइडलाइंस को बारे में डा. पवन कुमार वर्मा बात करेंगे तो असाध्य दर्द से कैसे छुटकारा मिले इसपर बात करने के लिए डा. निमिषा वर्मा होंगी। डा. जितिन बजाज मिर्गी रोग पर व्याख्यान देंगे तो हड्डियों के विकार पर डा. राकेश कुमार सिंह का व्यापक व्याखान होगा।


डा. गुप्ता ने पत्रकारों से बताया कि स्ट्रोक होने की दशा में क्या आसान आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध है इस पर व्याख्यान डा. दीपक कुमार सिंह देंगे।
इसके अलावा यह आयोजक डा. वर्षा कुमार ने पत्रकारों को बताया कि एनेमिया विषय पर भी दो लेक्चर होंगे जिसमें डा. एसपी वर्मा का व्याखान होगा।
एक सवाल के जवाब में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सुबोध जैन ने बताया कि बेशक इस सेमिनार में पार्किनसन्स, रोड एक्सीडेंट पर न्यू गाइडलाइंस, दर्द रहित प्रसव , सेरेब्रल पल्सी , सिर दर्द , एनेमिया आदि विषयों पर परिचर्चा होगी जो आम आदमी के लिए जरुरी है , लेकिन इसे पब्लिक तक जानकारी मीडिया के माध्यम से ही जानी चाहिए। इस सेमिनार में डाक्टर भाग लेंगे , पब्लिक जागरूकता के लिए डॉक्टर गावों में जाकर संवाद करते हैं ।
एक सवाल गए दवाब में डा वर्षा कुमार ने कहा कि एनेमिया एक कुपोषण जनित रोग है जिसपर बहुत शोध हो चुके हैं और डब्ल्यू एच ओ के गाइडलाइंस के तहत महिलाओं को जागरूक किया जाता है।


प्रेस कांफ्रेंस में डा. पंकज गुप्ता , डा. वर्षा कुमार , डा. सुजीत कुमार सिंह , डा. आशुतोष गुप्ता , डा अनूप चौहान, डा. अनुभा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:-