विधायक निधि के कामों को लेकर कांग्रेसी उठा रहें सवाल,विधानसभा अध्यक्ष ने दिए जाँच के निर्देश,सोशल मीडिया में छिड़ी है जंग

उत्तराखंड,कोटद्वार

विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती के बीच कोटद्वार विधानसभा में विधायक निधि की बंदरबाँट ने स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.विधायक निधि सें हुए विकास कार्यो की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पिछले कुछ दिनों में मौक़े पर जाकर जिस प्रकार पोल पट्टी खोली है उससे भ्रष्टाचार तो उजागर हुआ ही है साथ ही उन ठेकेदारों की कारगुजारियां भी बेनकाब हुईं है जों क़ल तक स्थानीय विधायक के साथ मंचों की उनके साथ खड़े होकर शोभा बढ़ा रहें थे.विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी अपनी विधानसभा कोटद्वार में विधायक निधि सें हों रहें विकास कार्यो को लेकर क़ल तक जरूर अपनी पीठ थपथाप रहीं थी लेकिन भ्रष्टाचारियों ने अपने फायदे के लिए उनकी आँखों में ही धूल झोंक कर उनकी साख पर ही बट्टा लगा दिया.विधायक निधि सें हुए विकास कार्यो में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए कांग्रेसी भले ही मौक़े पर जाकर इसकी सच्चाई बता रहें हों लेकिन खुद विधानसभा अध्यक्ष ने भी इसको गंभीरता सें लेते हुए इसके जाँच के आदेश दिए है.हालांकि इस जाँच में क्या हुआ इसकी सच्चाई सामने आनी अभी बाकी है लेकिन इतना तो तय है कि जिन ठेकेदारों की वजह सें इस पूरे मामलें ने तूल पकड़ा उनको अब खुद विधानसभा अध्यक्ष भी नहीं चाहेंगी कि आगे विधायक निधि के काम उनसे करवाये जाए,जिनकी वजह सें उनकी छवि ख़राब हुईं .कोटद्वार विधानसभा में पिछले कुछ सालों में एक हजार करोड़ सें अधिक के विकास कार्य करवाने की विधानसभा अध्यक्ष जरूर बात करती है लेकिन इन विकास कार्यो की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता ना हों इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है.

कमीशन के चक्कर में भ्रष्ट अधिकारियों की है आंखें बंद

विकास कार्यो की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेसी तो सवाल उठा ही रहें है लेकिन इन सवालों का जवाब उन भ्रष्ट अधिकारियों से भी पूछा जाना चाहिए जों अपने मोटे कमीशन के चक्कर में इस ओर ऑंखें मूंदे रहते है.इस साल बरसात ने कई ऐसे विकास कार्यो की पोल खोल दी जिनमें घटिया निर्माण सामाग्री लगी हुईं थी,और इसकी गूंज गाहे बगाहे सोशल मीडिया में भी सुनाई देती रहीं.

चाटुकार नहीं मजबूत ज़मीनी पकड़ वाले लोगों को दें तवज्जो

विकास कार्यो को लेकर सोशल मीडिया में कांग्रेसी लगातार स्थानीय विधायक विधायक पर आरोप लगा रहें है लेकिन मजाल है कि विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण के साथ आगे पीछे चलने वाले चाटुकार उसका जवाब देतें हों.अच्छा होता कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं के सवालों का जवाब भाजपा के वह कार्यकर्त्ता और ठेकेदार भी देतें जों विधायक निधि सें लेकर दूसरी निधियों के करोड़ों के काम कोटद्वार विधानसभा में करवा रहें है.खुद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को भी चाहिए कि वह अपने भरोसे के ऐसे लोगों को अपने यहां तवज्जो दे जों चाटुकार नहीं बल्कि जिनकी ज़मीन मजबूत हों और वह उन्हें ज़मीनी हकीकत सें रूबरू करवाने वाले हों.