“जिला स्तरीय टास्क फोर्स”की समीक्षा बैठक में आगामी आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा।

✍???? देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

भोपाल,एमपी। पल्स पोलियो अभियान एवं मीजल्स रूबेला निर्मूलन के लिए आयोजित जिला टास्क फोर्स बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार 28 मई को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा।


अभियान के लिए पोलियो बूथ, प्रशिक्षण, मानव संसाधन एवं वैक्सीन संबंधी सभी तैयारियां की जा रही है। अभियान के तहत पहले दिन ही अधिकतम बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। विशेष रुप से निर्माणाधीन भवनों, ईट भट्टा, क्रेशर साइट पर काम करने वाले बच्चों को दवाई पिलाई जाने हेतु माइक्रोप्लान तैयार किया गया है।


मीजल्स रूबैला के उन्मूलन हेतु लक्षणों वाले सभी बच्चों का चिन्हांकन किया जा रहा है। इसके तहत फीवर विद रैश के केस मिलने पर जिला स्तर तक जानकारी के संचरण के लिए विभागीय सूचना तंत्र विकसित किया गया है।


बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों, सेक्टर मेडिकल अधिकारियों, कार्यक्रम अधिकारियों के साथ साथ हमीदिया के अधीक्षक डॉ.आशीष गोहिया, जिला पंचायत एवं विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:-