वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज,यूपी। नए यमुना पुल से दोपहर एक युवती ने कूदकर जान देने की कोशिश की। यमुना पुल के नीचे मौजूद गोताखोर मनोज निषाद ने उसकी जान बचाई। वही मनोज ने बताया कि तेलियरगंज की रहने वाली युवती के मां-बाप इस दुनिया में नहीं है। वह झूंसी में अपने ननिहाल में रहती है।

बुधवार सुबह उसकी परिजनों से झड़प हो गई। इसी से नाराज होकर वह जान देने नए यमुना पुल पहुंच गई। यमुना में उसने जैसे ही छलांग लगाई उसी वक्त मनोज ने देख लिया। अपने साथियों की मदद से उसे डूबने से पहले बचा लिया। नैनी किनारे ले गए और नैनी पुलिस को सूचना दी। नैनी पुलिस ने युवती का प्राथमिक उपचार कराकर परिजनों को सूचना दे दी है।नए यमुना पुल से कूदी युवती गोताखोर ने बचाया।

यह भी पढ़े:-

‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ का 39वां जन्मदिन आज, प्यार का पंचनामा कर दिखा चुकी है अपना कमाल।