बहराइच में मानसिक मंदित खिलाड़ियों के खेल आयोजन समिति की अध्यक्ष बनीं डा.बलमीत कौर।

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

बहराइच,यूपी। मानसिक मंदित खिलाड़ियों के लिए आयोजित होने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिता और खेल एंव युवा कार्य मंत्रालय भारत का बहराइच जिले का जिलाध्यक्ष डा. बलमीत कौर को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन स्पेशल ओलम्पिक भारत के उत्तर प्रदेश चेयरमैन डा. उत्तम ओझा ने किया है। डा. बलमीत कौर ने बताया कि स्पेशल ओलम्पिक भारत द्वारा मानसिक मंदित दिव्यांग खिलाड़ियों का खेल जिला प्रदेश देश एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल एंव युवा कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें जिला स्तर पर दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन कर नाम भारत सरकार को भेजा जाता है।


जिला स्तर पर मानसिक दिव्यांग चयनित खिलाड़ी राजस्तर पर पुन: राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय पर खेलती है नवगठित बहराइच कमेठी में जिला अध्यक्ष के अलावा सरदार सरजीत सिंह (उपाध्यक्ष) अनिल कुमार सिन्हा (सचिव),श्यामवीर सिंह परमार (कोषाध्यक्ष) अय्यर शाह (स्पोर्ट डायरेक्टर) सरदार गुरविन्दर सिंह स्पेशल एथेलेटिक्स लीडर अमिताशा सिन्हा एक्सपर्ट इन आई डी मीना सिन्हा फैमिली कमेटी मेम्बर विमलेश जायसवाल फाइनेंस बिज़नेस एक्सपर्ट का चयन किया गया।


डा. बलमीत कौर ने बताया कि अब जिले के मानसिक मंदित दिव्यांग खिलाड़ियों को कमेठी प्लेटफार्म उपलब्ध करायेगी जिससे उनकी खेल प्रतिभा का उचित ,मंच मिल सके डा. बलमीत कौर के स्पेशल ओलम्पिक भारत का अध्यक्ष मनोनीत होंने पर श्री कौशेलेन्द्र कुमार और विजय बहादुर गुप्ता , सोनी, आबदा खातून, गीता, रूपा, मोहित, डा. लक्ष्मी शुक्ला आदि आदि लोगो में प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़े:-