औरैया(यूपी)। निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नगर के हर गली-मोहल्ला व चौक-चौराहों पर इस समय चुनावी चर्चा का ही दौर चल रहा है। प्रत्यशियों के बदले नजरिए पर लोग चटखारे ले रहे हैं।पांच साल तक दिखाई न देने वाले नेता जी इन दिनों सुबह होते ही लोगों के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। मतदाता कहते हैं कि जब हमें जरूरत होती है तो ये मिलते नहीं हैं। इनके कार्यालय से लेकर घर तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब सुबह आंख नहीं खुल पाती है, उससे पहले ही घर आ धमकते हैं।
जिले में मतदाताओं के दरवाजों पर आजकल सुबह सात बजे से नेताजी समर्थकों के साथ पहुंच रहे हैं। अबकी वोट सिर्फ हमें ही देना, शहर का भला हम ही कर सकते हैं। तुम्हारी हर परेशानी, सुख-दुख में खड़े हुए और आगे भी खड़े होंगे, बस हमारा ध्यान रखना।
मतदान तक परिक्रमा रहेगी जारी
इससे सड़कें संकरी हो गई हैं। अक्सर जाम लगता है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। समस्या बताने के लिए नेता ढूंढे नहीं मिलते। यहां पर मौजूद प्रेम, लालू यादव, मोहम्मद सलीम ने कहा कि अब तो शहर के लोग ही नेताओं के लिए मसीहा है। जब तक मतदान नहीं हो जाएगा, तब तक इनकी परिक्रमा जारी रहेगी।
यह भी पढ़े:-





