पारस फाउंडेशन के हर प्यासे को पानी के तहत करवाया गया प्याऊ का उद्घाटन।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज,यूपी। जेष्ठ माह प्रारंभ होने के साथ ही गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वयंसेवी संस्था पारस फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जगह जगह राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था करवाई जा रही है जिसके तहत पूर्व में मीरापुर सब्जी मंडी चौराहे, ककरहा घाट चौराहे पे और आज इसी क्रम में मीरापुर ललिता देवी मंदिर के आगे बर्फ फैक्ट्री चौराहे पर घड़े रखवाकर पानी की व्यवस्था करवाई गई एवं स्थानीय विक्रेता को उस प्याऊ के रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी गई।

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजयी पार्षद साहिल अरोरा के नेतृत्व में एवम वरिष्ठ भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह की उपस्थिति में प्याऊ का उद्घाटन कर उसी प्याऊ से राहगीरों को पानी भी पिलाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा कनौजिया, वार्ड अध्यक्ष सुभाष तिवारी, मधुमिता नाथ, शुभेंद्र पाण्डेय, कंचन मौर्या, दीप द्विवेदी अरुण निषाद, पुष्पा विश्वकर्मा, मोनिका अरोरा समेत अन्य सदस्य एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:-