ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
लखनऊ,यूपी। ऊ प्र शासन के निर्देश एवम आबकारी आयुक्त ऊ प्र प्रयागराज के आदेश पर निकाय चुनाव में अवैध शराब के परिवहन,उपभोग और निर्माण पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी महोदय बुलंदशहर द्वारा गठित टीमों द्वारा जिला आबकारी अधिकारी बुलंदशहर के नेतृत्व मे अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर ग्राम भटौना थाना गुलावटी वा ग्राम धनियावाला थाना स्याना में दबिस की कार्यवाही की गई।

दबिश के दौरान ग्राम भटौना में शशी पत्नी राजू के घर से 9 केन किंगफिशर बीयर धारिता 500 एमएल बरामद की गई।अवैध रूप से बीयर की बिक्री किए जाने पर शशी पत्नी राजू थाना गुलावटी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।निकाय चुनाव की बंदी के दृष्टिगत आबकारी दुकानों को रैंडम रूप से चेक किया गया सभी दुकानें बंद पाई गई।
यह भी पढ़े:-





