पूर्व CM हरीश रावत बोलें :भाजपाई सनातनी हिन्दू नहीं बल्कि तनातनी हिन्दू है..

उत्तराखंड

प्रदेश में धामी सरकार के द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड कार्रवाई की गई और एक के बाद एक 150 से अधिक अवैध मदरसों को सील किया गया. जिसको लेकर प्रदेश में खूब सियासी घमासान देखने को मिला रहा है.इस मामले में एक ओर जहां विपक्ष ने सरकार पर जमकर वार कर रहा है तो वहीं सत्तापक्ष भी पलटवार करने में कोई कोताही नहीं बरत रहा है.

धर्म पर सियासत शुरू हुई तो गढ़े मुर्दे भी बाहर आने लगे सत्तापक्ष ने विपक्ष को जुम्मे की नमाज की छुट्टी और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर घेरना शुरू कर दिया जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस में भीष्म पितामह की भूमिका में रहने वाले हरीश रावत ने अपने सनातनी होने पर भाजपा को बहस के लिए ललकार दिया है.हरीश रावत ने कहा कि भाजपा वाले आए और डिबेट करे और कहे कि हरीश रावत हिन्दू नहीं हैं.उन्होंने कहा कि 2 प्रकार के हिंदू हैं एक सनातनी और एक तनातनी. उन्होंने कहा कि वह सनातनी हिंदू हैं और भाजपा वाले तनातनी हिन्दू है.

इतना ही नहीं हरीश रावत ने यह भी कहा कि भाजपा कभी औरंगजेब के नाम की रोटी खाती है तो कभी किसी के नाम की. और यही नहीं बल्कि भाजपा वाले तो एकांत में औरंगजेब के फोटो लगा कर कहते होंगे कि तुम्हीं कल्याणदाता हो तुम्हारी वजह से ही सरकार में आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई घोर भाजपाई वालों के घरों में तो कही इनकी तस्वीरें न हो क्यूंकि इनका नाम लेकर ही मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है.