देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, महिला अपराध और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए है.
नैथानी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम जनता को अपने काम कराने के लिए लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बिना रिश्वत के काम नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं.
पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि भाजपा सरकार विगत 9 सालों में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है.विशेष रूप से महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में महिला अपराधों की स्थिति चिंताजनक है और सरकार इस मोर्चे पर प्रभावी कदम उठाने में नाकाम रही है.
मीडिया कों दिए अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की कार्यप्रणाली को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी. नैथानी ने भाजपा सरकार से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम जनता के काम पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की है.
भाजपा सरकार के खिलाफ पूर्व मंत्री नैथानी ने खोला मोर्चा,बोलें भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बना रही है उत्तराखंड में भाजपा

ED की कार्यवाही के बाद पूर्व CM हरीश रावत का कांग्रेस से सभी पदों से इस्तीफा,समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री नैथानी
September 12, 2026
No Comments

लैंसडाउन में तीन बार के विधायक के सामने धस्माना की चुनौती,क्या टूटेगा वर्षो पुराना राजनीतिक किला?
September 11, 2026
No Comments


लैंसडाउन विधानसभा में इस बार मजबूत मुकाबले के संकेत,धस्माना की एंट्री से भाजपा में हलचल तेज
September 9, 2026
No Comments

चीन और तुर्की की मदद से पाकिस्तान तैयार क़र रहा है अपना नया एयर डिफेन्स सिस्टम
September 9, 2026
No Comments
