पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने प्रदेश में कार्यरत 20 हजार से अधिक उपनलकर्मियों के भविष्य के साथ प्रदेश सरकार द्वारा खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है.मंत्री प्रसाद नैथानी ने अपने ज़ारी एक बयान में कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट उपनल कर्मियों को नियमित करने का प्रदेश सरकार को आदेश दें चुकी है लेकिन सरकार कोर्ट के फैसले को भी आईना दिखाने का काम कर रहीं है.पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि उपनल कर्मियों ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का मन बना लिया है जिससे प्रदेश में सरकारी कामकाज प्रभावित होना तय है.उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना का यह रजत जयंती वर्ष है लिहाजा सरकार को उपनल कर्मियों को इस मौक़े पर नियमित करना चाहिए.समान काम समान वेतन की बात करतें हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकारी विभागों में उपनल कर्मी अपनी सेवाएं देना बंद कर दें तों सरकार घुटनों के बल आ गिरेगी.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करतें हुए पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि यदि सीएम वाकई धाकड़ धामी है तों उन्हें उपनल कर्मचारियों को राज्य स्थापना दिवस के दिन उन्हें नियमित करने के आदेश देनें चाहिए,जों उपनल कर्मचारियों के लिए राज्य स्थापना दिवस की सौगात होंगी.






