उत्तराखंड,कोटद्वार
विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी के अंदर इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.बात यदि कोटद्वार की करें तों यहां भी कांग्रेस आपसी कलह से जूझ रहीं है.कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी नें मीडिया से बात करतें हुए कहा कि कुछ कांग्रेसियों को भाजपा द्वारा मैनेज किया जा रहा है,ताकि कांग्रेस को कमज़ोर किया जा सकें,उन्होने कहा कि इसके लिए उन्हें भाजपा द्वारा उन्हें पैसा भी दिया जा रहा है.कांग्रेसी दिग्गज सुरेन्द्र सिंह नेगी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है ज़ब विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होंने वाली है.
पूर्व मंत्री नेगी नें साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस को कमज़ोर करने में उन्हीं की पार्टी के कुछ लोग लगें है ताकि किसी प्रकार भाजपा को फायदा पहुंचाया जा सकें.भाजपा के साथ मिलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगें लोगों को अपने निशाने पर लेते हुए सुरेन्द्र सिंह नेगी नें कहा कि आज कोटद्वार विधानसभा में कांग्रेस की लगातार हों रहीं हार के पीछे भी वहीं लोग है जों भाजपा के इशारे पर काम कर रहें है.पार्टी संगठन से ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग करतें हुए पूर्व मंत्री नेगी नें कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग कोटद्वार विधानसभा में दीदी के इशारे पर काम कर रहें है और इसके लिए बकायदा उन्हें संसाधन भी मुहैया करवाये जा रहें है.
कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह नेगी नें स्पष्ट करतें हुए कहा कि यही वों लोग है जों जन समस्याओं की तों बात करतें है लेकिन उन जन समस्याओं को दूर करने की ज़िम्मेदारी सँभालने वाले जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते.यानि साफ है कि किसके इशारे पर यह सब कुछ चल रहा है.कांग्रेस को कमज़ोर कर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए सुरेन्द्र सिँह नेगी नें कहा कि दीदी के यहां से स्ष्पष्ट आदेश है कि तुम कोटद्वार विधानसभा में लगातार घूम कर सक्रिय रहों और ज़ब 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे तों कांग्रेस से तुम्हें टिकट मिल गया तों ठीक,नहीं तों निर्दलयी प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतर जाना और इसके लिए सारी व्यवस्था हमारी तरफ से होंगी.यानि साफ है कि कांग्रेस को धड़ो में बाँट कर अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाई जाए.
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के इस बयान के बाद से कांग्रेस पार्टी के अंदर तों घमासान मचा ही हुआ है साथ ही भाजपा के अंदर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है.हालांकि भाजपा की ओर से इस पूरे मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने तों नहीं आई है लेकिन जिस तरह यह बातें सामने आई है उससे साफ है कि आने वाले दिनों में इसको लेकर बवाल मचना तय है.
समाप्त






