उत्तराखंड..पौड़ी
जनपद पौड़ी में नशीले पदार्थो और अवैध शराब की तस्करी कों लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे नें सख्त रुख अख्तियार कर लिया हैँ. कोटद्वार कें साथ ही दूसरी जगहों सें मिल रहीं लगातार शिकायतों पर कड़ा एक्शन लेतें हुए सभी थाना और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी हैँ. एसएसपी चौबे नें स्पष्ट कर दिया है कि जिस भी इलाकें में नशीलें पदार्थो और अवैध शराब की तस्करी की शिकायत यदि उन तक पहुंची तों सम्बंधित चौकी या थाना प्रभारी कें खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी. एसएसपी श्वेता चौबे की सख़्ती का अंदाजा इसी बात सें लगाया जा सकता हैँ कि उन्होंने NDPS यानि नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस कें तहत पकड़े जानें वालें आरोपियों कें खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और अवैध शराब कें साथ पकड़े जानें वालों कें खिलाफ गुंडा एक्ट कें तहत कार्यवाही करने कें आदेश दिए हैँ,इतना ही नहीं माफियाओं की गैरकानूनी ढंग सें अर्जित की गई सम्पति कों भी कुर्क करने कें आदेश एसएसपी द्वारा जारी किए गए हैँ. स्मैक और अवैध शराब कें लिए बदनाम हों चुकें कोटद्वार शहर कों लेकर एसएसपी श्वेता चौबे नें हालांकि सख़्ती जरूर दिखाई हैँ लेकिन यह सख़्ती धरातल पर भी नजर आएगी इसकों लेकर कहीं तरह कें कयास लगाए जा रहें हैँ.
बीट पुलिसकर्मियों और इंचार्ज की भूमिका पर सवाल
दरअसल स्मार्ट पुलिसिंग कें जिसें नाक कान और आंख कहा जाता हैँ वह बीट पुलिसिंग ही कोटद्वार में सवालों कें घेरें में है.बीट पुलिसकर्मी ही अपराधों पर नियंत्रण लगाने का वह तंत्र हैँ जों पल पल की सूचना बीट अधिकारी और थाने तक पहुंचाता हैँ,क्योंकि बीट में यदि क़ोई पत्ता भी हिलता हैँ तों इसकी जानकारी बीट पुलिसकर्मी कों होती हैँ.बीट में कौन आया कौन गया, कौन गैरकानूनी कामों में लगा हैँ कौन आदमी किस सें जुडा हैँ इस बात की सारी जानकारी बीट पुलिसकर्मी और बीट अधिकारी कें पास होती हैँ, जिसें वों सम्बंधित थाने और चौकी तक पहुंचाते हैँ. लेकिन इसके बावजूद यदि किसी बीट में मादक पदार्थो या अवैध शराब की तस्करी या बिक्री हों रहीं हैँ तों फिर वह बिना बीट पुलिसकर्मी और बीट अधिकारी की संलिप्तता कें संभव नहीं हैँ.ऐसे हालातों में जिलें में क़ानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहीं एसएसपी श्वेता चौबे कों भी ध्यान देनें की जरूरत हैँ कि बीट में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां तय करतें हुए उन पर भी कड़ी नजर रखी जाए कि कहीं मादक पदार्थो और अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में इनकी भी तों शह अपराधियों कों नहीं हैँ.
कोटद्वार शहर में NDPC और अवैध शराब तस्करी कें बढ़ रहें मामलें
कोटद्वार और दूसरें शहरों में NDPS और अवैध शराब कें लगातार बढ़ रहें मामलें इस बात की तस्दीक खुद कर रहें हैँ कि इस पर लगाम लगाने कें लिए और सख्ती की जरुरत हैँ, और इसी बात कों मद्देनजर रखते हुए एसएसपी श्वेता चौबे नें अब NDPS एक्ट कें तहत पकड़े जानें वालें आरोपियों कें खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और अवैध शराब कें साथ पकड़े जानें पर गुंडा एक्ट कें तहत कार्यवाही करने कें निर्देश दिए हैँ.एसएसपी कें आदेशों का अब कितना अनुपालन उनके अधीनस्थ करवा पातें हैँ यह तों आनें वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन जिस तरह का माहौल वर्तमान में चल रहा हैँ उसकों कसने की जरुरत हैँ नहीं तों निर्देश फिर मात्र कागजी निर्देश और खानापूर्ति वालें बनकर रह जाएंगे.





