देश में पहलें चरण के मतदान के लिए सबसे हॉट और वीवीआईपी लोकसभा बनी… गढ़वाल

उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव के पहलें चरण के लिए आगामी 19 अप्रैल कों उत्तराखंड सहित 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होना है. देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए इस बार 7 चरणों में मतदान होना है. उधर देश की 102 सीटों पर प्रथम चरण में जो मतदान होना है उसमें अधिक चर्चा उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट की हों रहीं है. दरअसल इस सीट पर भाजपा के राज्य सभा सांसद एवं केंद्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की सीधी टक्कर कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल से है. वैसे तों गढ़वाल लोकसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में है लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के अनिल बलूनी और कांग्रेस के गणेश गोदियाल के बीच हीं हैं.

प्रथम चरण के मतदान के लिए देश की सबसे हॉट एवं वीवीआईपी बनी गढ़वाल लोकसभा

प्रथम चरण की सबसे हॉट एवं वीवीआईपी लोकसभा बनी गढ़वाल लोकसभा सीट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में जन समर्थन जुटाने खुद पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, स्मृति इरानी सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित उनके कैबिनेट के आधा दर्जन मंत्री कई जनसभाओं कों सम्बोधित कर चुके है.उधर दूसरी ओर कॉंग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में भी समर्थन जुटाने कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गाँधी सहित कई दिग्गज़ नेता चुनावी रैलियों कों सम्बोधित कर चुके है.

अकेले चुनावी मोर्चे पर डटे है कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल

लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद से गढ़वाल लोकसभा सीट के एक दर्जन से अधिक कांग्रेस के छोटे बड़े नेताओं द्वारा कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होंने पर कॉंग्रेस कमज़ोर जरूर हुईं लेकिन गणेश गोदियाल इसके बावजूद मजबूती के साथ मोर्चे पर डटे हुए है.

गढ़वाल लोकसभा सीट :पीएम मोदी की साख भी दांव पर

खुद गढ़वाल लोकसभा सीट पर पीएम मोदी की भी नजर लगी हुईं है, अपनी कुमांऊ में हुईं जनसभा के दौरान पीएम मोदी नें व्यक्तिगत रुप से अनिल बलूनी का नाम लेकर उन्हें जनता से रिकॉर्ड मतो से जीताने का आह्वान किया था. पीएम मोदी के करीबी लोगों में गिने गाने वाले भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी कों इस चुनाव में सबसे अधिक फायदा उनके मजबूत संगठन का मिल रहा है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ठेठ पहाड़ी भाषा में लोगों से बातचीत कर रहें है, जिसका उन्हें फायदा मिल रहा है और इसके लिए जनता उन्हें हाथों हाथ भी लें रहीं है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी बलूनी कों लेकर दें चुके है संकेत

भाजपा के दिग्गज़ नेता अपने प्रत्याशी अनिल बलूनी कों जीताने के लिए क़ोई कसर नहीं छोड़ रहें है.खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने चमोली दौरे के दौरान मंच से अपने भाषण में क़ह चुके है कि जनता अनिल बलूनी के रूप में मात्र एक सांसद नहीं चुन रहीं है यानी उनका साफ संकेत था कि अनिल बलूनी जीतने के बाद केंद्र में मंत्री बनने जा रहें है. कुल मिला कर यदि देखा जाए तों भाजपा के बड़े नेताओं नें सरकार बनने पर अनिल बलूनी कों केंद्रीय मंत्री का दायित्व सौपे जानें का फैसला कर लिया है. चुनावी मोर्चे पर जीतने के लिए भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी तों मजबूती के साथ चुनाव लड़ हीं रहें है साथ हीं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्रियों नें अपनी ताकत झोंकी हुईं है.

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का बढ़ा राजनीतिक कद

वीवीआईपी और सबसे हॉट बनी गढ़वाल लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहें कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का राजनीतिक कद बहुत बढ़ गया है. जो प्रत्याशी पीएम, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के चहेते प्रत्याशी के सम्मुख चुनाव लड़ रहें हों उसका राजनीतिक कद अपने आप बढ़ना स्वाभाविक है. इतना हीं नहीं भाजपा के दिग्गज नेताओं नें भी गढ़वाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की बढ़ती लोकप्रियता का ग्राफ अपनी आँखों से देख लिया है, इसीलिए भाजपा नें मतदान से पहलें अपनी पूरी ताकत अब अपने प्रत्याशी अनिल बलूनी कों जीताने के लिए झोंक दी है.उधर दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल भी गढ़वाल लोकसभा सीट पर अपनें पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रहें है.