वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट
जालौन,up: जालौन में एक तरफ जहां ईद की खुशियां मनाई जा रही है वहीं यूपी के जालौन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर मां अपने बच्चों के साथ घर में सोई थी सुबह अचानक घर का छप्पर मासूम बच्चों के ऊपर गिर पड़ा। छापर गिरने से दबकर मां समेत दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई खुशियों के बीच मातम से भरी तस्वीरें लोगों बदहवास कर रही हैं।
दरअसल पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के लहरिया पुरवा का है देर रात मां अपने मासूम बच्चों के साथ सोई थी और सुबह अचानक घर का छप्पर मासूम बच्चों पर गिर पड़ा, छप्पर गिरने मां उसमे दब गई चीख पुकार सुनकर परिजन जाग उठे लेकिन परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से मोहल्ले में मातम फैल गया ईद के त्यौहार के बीच खुशियां मातम में बदल गई घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े:-





