हापुड़ पुलिस ने अवैध हथियार की फैक्टरी का किया भंडाफोड़,भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए।

अरुण बेनीवाल की रिपोर्ट

हापुड़,यूपी। थाना धौलाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों सहित तीन शातिर हथियार सप्लायरो को गिरफ्तार कर 18 तमंचे,दो पोनिया, एक रिवाल्वर,नौ अधबने तमंचे व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए‌।

पिलखुवा क्षेत्रधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना धौलाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों सहित तीन शातिर बदमाशों ने शहजाद उर्फ मुण्डरी व हिस्ट्रीशीटर शहजाद पुत्र जमील व अफजाल निवासी शेखपुर खिचरा थाना धौलाना को गिरफ्तार किया गया है, जिनके निशानदेही पर 18 तमन्चे,दो पोनिया,एक रिवाल्वर,नो अधबने तमंचे कुल तीस अवैध असलहा व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अवैध शस्त्रों को बनाकर,डिमाण्ड आने पर आपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करते थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश गाजियाबाद व एनसीआर के अन्य जनपदों में प्रत्येक अवैध तमंचे को 6-7 हजार रूपये, पोनिया को 8-10 हजार रुपये व रिवाल्वर को 15-18 हजार रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। इनके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद व हापुड़ में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित कई दर्जनों केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़े:-