यमकेश्वर में बीन नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ,CM धामी का हेमंत द्विवेदी नें जताया आभार

उत्तराखंड

यमकेश्वर विधानसभा के बैराज चीला हरिद्वार मोटर मार्ग पर जल्द ही बीन नदी पर 18.70 करोड़ की लागत से मोटर पुल बनेगा.वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है.बीन नदी पर पुल बनाने का रास्ता साफ होंने के बाद भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी नें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करतें हुए कहा कि इस पुल के निर्माण से डांडा मंडल क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों को सीधा फायदा मिलेगा.हेमंत द्विवेदी नें कहा कि गंगा भोगपुर और डांडा मंडल क्षेत्र के लोग करीब 15 वर्षों से बीन नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे,जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री नें इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करतें हुए नए साल में यमकेश्वर विधानसभा की जनता कों बड़ी सौगात दी हैं.दरअसल राजाजी टाइगर रिजर्व का क्षेत्र होने के कारण कई बार बीन नदी पर पुल निर्माण की अनुमति की फाइल अटक जाती थी.लेकिन इस बार केंद्रीय वन्यजीव बोर्ड व राज्य वन्यजीव बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया हैं.

बरसात में कट जाता था 24 गाँवों का संपर्क

भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी नें जानकारी देतें हुए बताया कि बरसात में बीन नदी के उफान पर आने से डांडा मंडल क्षेत्र के करीब 24 गांव का ऋषिकेश से संपर्क कट जाता था.बरसात में बीन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिस की ओर से आवाजाही बंद कर दी जाती है.वर्तमान समय में बीन नदी पुल के लिए मृदा परीक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है.भाजपा नेता द्विवेदी नें कहा कि अब पुल के पिलरों का डिजाइन तैयार किया जा रहा है,जबकि मोटर पुल निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुके हैं,जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा हैं.

पुल बनने से इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

बीन नदी पर पुल निर्माण के बाद इसका 2 दर्जन से अधिक गाँवों कों सीधा लाभ मिलेगा.इस पुल के बन जानें के बाद गंगा भोगपुर मल्ला, गंगा भोगपुर तल्ला, चीला, भूमिया की सार, कसाण, बणास, किमसार, धारकोट, रामजीवाला, आवई, देवराणा, माला, गुंडी, ठुंडा, अमोली, ताछला, तिमल्याणी, चमकोटखाल गाँवों कों लाभ मिलेगा.

लोक निर्माण विभाग दुगड्डा करेगा पुल का निर्माण

यमकेश्वर विधानसभा में बीन नदी पर 18.70 करोड़ की लागत से पुल बनेगा. डबल लेन वालें इस मोटर पुल की लम्बाई 150 मीटर जबकि 7 मीटर चौडाई होंगी.इस मोटर पुल के टेंडर प्रक्रिया पूरी होंने के बाद जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा.अगले साल फरवरी 2027 में बीन नदी पुल का निर्माण कार्य पूरा होगा.