यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चर संचालक मचा रहें हैँ हुडदंग

यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकी चट्टी में घोड़े खच्चर संचालकों के हुड़दंग से तीर्थयात्री परेशान हो रहे हैं। जिला और पुलिस प्रशासन इन हुड़दंगकारियो पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। जिस कारण यहां यात्रियों को अव्यवस्थाओं के बीच यमुनोत्री धाम में जाना पड़ रहा है। घोड़े खच्चर संचालक तीर्थयात्रियों को यमुनोत्री धाम में ले जाने को लेकर आपस में भीड़ रहे हैं, कुछ घोड़े खच्चर संचालक हुड़दंग भी मचा रहे हैं, जिला प्रशासन ने पूर्व में घोड़े खच्चर संचालकों के लिए रोटेशन व्यवस्था बनाई थी। साथ ही जिला पंचायत को रोटेशन के अनुसार घोड़े खच्चर और डंडी कंडी संचालकों को धाम में भेजने के निर्देश दिए थे। लेकिन जिला पंचायत की लापरवाही से जानकी चट्टी में रोटेशन व्यवस्था नहीं बन पा रही है। जिस कारण यहां घोड़े खच्चर संचालक हर दिन यहां यात्रियों को यमुनोत्री धाम में ले जाने को लेकर आपस में भीड़ कर हुड़दंग मचा रहे हैं,आप देख सकते हैं किस तरह हुड़दंगकारी जानकी चट्टी में बवाल मचा रहे हैं. उधर दूसरी ओर इस मामलें में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी का कहना हैँ कि मामलें का संज्ञान लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैँ.