खाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के बीच कतर सुर्खियों में आ चुका है. इसकी वजह एक गुपचुप समझौते की खबरें और संघर्ष से खुद को अलग रखने का फैसला है. दरअसल कतर और तेहरान में एक साइलेंट डील की चर्चा है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस डील के मुताबिक कतर ने आधिकारिक तौर पर ईरान जंग से खुद को अलग कर लिया है. इसी बीच आइए जानते हैं कि कतर में भारत के ₹10000 की आखिर क्या कीमत है और असल में वहां इससे कितने दिन गुजारा हो सकता है.
कतर में ₹10000 की कीमत
₹10000 कतर में 387 कतरी रियाल के बराबर होते हैं. एक अच्छी खासी रकम लग सकती है लेकिन असल में कतर में रहने सहने का खर्च काफी ज्यादा होने की वजह से भारत की तुलना में इसकी क्रय शक्ति काफी कम हो जाती है.
रहने का खर्चा
कतर खाड़ी क्षेत्र के सबसे महंगे देशों में से एक है. एक आम प्रवासी के लिए रोजमर्रा का खर्चा लगभग 585 कतरी रियाल तक पहुंच सकता है. इसका मतलब है कि कई निवासियों के लिए ₹10000 की रकम एक पूरे दिन के सामान्य खर्च को उठाने के लिए भी काफी नहीं है.
इतनी रकम से यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
महंगाई ज्यादा होने के बावजूद ₹10000 से बुनियादी जरूरतें और कुछ छोटे-मोटे शौक पूरी किए जा सकते हैं. किराने की समान की बात करें तो यह रकम लगभग एक हफ्ते की जरूरी चीजें खरीदने के लिए काफी है. दूध जैसी रोजमर्रा की चीजों की कीमत लगभग 7 से 8 रियाल प्रति लीटर है. 30 अंडों की कीमत 15 से 22 रियाल के बीच होती है. इसी के साथ ब्रेड का एक पैकेट लगभग 5 से 7 रियाल का पड़ता है. इसलिए भले ही यह कोई आलीशान खरीदारी ना हो लेकिन बुनियादी गुजारे लायक खरीदारी करना मुमकिन है.
खाने पीने का सामान
अगर आपको बाहर खाना पसंद है तो ₹10000 का बजट सस्ती जगहों पर काफी अच्छे से चल सकता है. आप सस्ते रेस्टोरेंट में 10 से 12 बार सादा खाना खा सकते हैं. इसके अलावा ठीक-ठाक भोजनालय में दो से तीन बार बढ़िया डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं. अगर आप चाय की शौकीन हैं तो इस रकम से आप लगभग 350-400 कप चाय पी सकते हैं.
छोटे गैजेट और खरीदारी
इस बजट में आप थोड़ी बहुत खरीदारी भी कर सकते हैं. सेल के दौरान आप लगभग 384 रियाल में एक सामान्य बजट वाला स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप वॉयरलैस ईयरबड्स, छोटे गैजेट या फिर परफ्यूम, खजूर, मसाले या साधारण चांदी के गहनों जैसी पारंपरिक चीजें भी खरीद सकते हैं.






