न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
बहराइच,यूपी। मुख्यालय थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत मुख्य बाजार से हुजूरपुर जाने वाले मार्ग परऑटो टैंपू को ट्रक डंपर ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें टेंपो में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और अन्य घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हुजूरपुर अंतर्गत पुरैनी से कैसरगंज थाना अंतर्गत रुकनापुर कला में शादी समारोह में भाग लेने के बाद अपने घर वापस ऑटो टेंपो यूपी 40 AT0470 से लगभग दर्जनभर परिवार जन शादी समारोह से वापस अपने घर पुरैनी जा रहे थे।
वही रात में हुजूरपुर रोड मदनी हॉस्पिटल के सामने ट्रक डंपर ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें टेंपो में बैठी सवारी में भगवान पुत्र सागर ,लालापुरवा उम्र 40 वर्ष थाना हुजूरपुरअनिल पुत्र नन्हे उम्र 15 वर्ष अहिरन पुरवा हुजूरपुर ,खुशबू पत्नी रामअचल उम्र 35 वर्ष अहिरन पुरवा, जयकस पुत्र दयाराम उम्र 40 वर्ष लाला पुरवा,, हरिश्चंद्र पुत्र बृजलाल उम्र 45 वर्ष लाला पुरवा ,की मौके पर मौत हो गई शेष अन्य घायल चंदन पुत्र सहज राम 10 वर्ष अहिरन पुरवा ,सत्यम पुत्र महंत उम्र 7 वर्ष अहिरन पुरवा, राजित राम पुत्र नन्हे उम्र 12 वर्ष ,मंगल पुत्र भवानी प्रसाद उम्र 70 वर्ष, पुरैनी ,कैलाशा पत्नी भगवान प्रसाद उम्र 50 वर्ष पुरैनी ,रामदीन पुत्र सूर्य लाल उम्र 70 वर्ष पुरैनी ,नंदलाल पुत्र केशवराम उम्र 45 वर्ष गाजीपुर ,प्रदीप पुत्र सियाराम उम्र 10 वर्ष अहिरन पुरवा थाना हुजूरपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी कैसरगंज दद्दन सिंह उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने के उपरांत जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
चिकित्सकों ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है वहां पर हालत गंभीर बनी हुई है वहीं घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत कुमार कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ितों को हरसंभव उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
यह भी पढ़े:-






