आपदा की स्थिति में तीर्थ श्रद्धालुओं को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था उपलब्ध करा रहीं हैं मंदिर समिति : हेमंत द्विवेदी

उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भारी बरसात एवं आपदा से सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के दौरान बीकेटीसी के विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों को निशुल्क आवास व्यवस्था हेतु निर्देश दिए है.जनपद उत्तरकाशी के धराली में हुईं अतिवृष्टि पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करतें हुए हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य चला रहीं हैं और पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहीं हैं.भारी बारिश के कारण बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा मार्गो का जिक्र करतें हुए हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इन यात्रा मार्गो पर बीकेटीसी के जितने भी आवास गृह हैं वहाँ यात्रियों के निःशुल्क रहने की व्यवस्था की गई हैं.उन्होंने कहा कि बीकेटीसी के कर्मचारियों कों तीर्थ यात्रियों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं.

श्री बद्री केदार मंदिर के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने समिति के अधिकारियों और कर्मचारियो को बरसात के सीजन में चौबीस घंटे अपने कार्यरत स्थान पर रहने के भी निर्देश जारी किए हैं.बरसात के मौसम कों देखते हुए बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने समिति के समस्त स्टाफ कों अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.साथ ही उन्होंने अधिकारियों कों निर्देशित करतें हुए कहा कि तीर्थयात्रियों की यथा संभव मदद की जाए,तथा आपात की स्थिति की तत्काल सूचना से सक्षम अधिकारी को जानकारी उपलब्ध कराई जाए और बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अपना कार्यस्थल न छोड़ा जाए.

Error: Contact form not found.