नैनी, प्रयागराज। शुआट्स में प्लांट टिश्यू कल्चर पर सात दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। यह कार्यशाला सेन्टर आफ टिश्यू कल्चर टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ईपेन पी. कोशी (कार्यशाला के सह-आयोजक सचिव) द्वारा प्रार्थना के साथ की गई, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। डॉ. प्रगति शुक्ला (प्रमुख, सेंटर फॉर टिश्यू कल्चर टेक्नोलॉजी और कार्यशाला संयोजक) द्वारा कार्यशाला और सेंटर का संक्षिप्त विवरण दिया गया।
प्रोफेसर डॉ. आरिफ ए. ब्रॉडवे, निदेशक, विस्तार निदेशालय, शुआट्स ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उद्घाटन भाषण में, उन्होंने प्रतिभागियों के करियर विकास में इस कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें फसल उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने में किसानों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यशाला की स्मारिका का विमोचन भी किया। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. गुरुदयाल राम गुरु ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विशेषज्ञों द्वारा टिशू कल्चर की विभिन्न तकनीकों पर प्रशिक्षण की सुविधा के लिए कार्यशाला के लिए सीमित संख्या में प्रतिभागियों को पंजीकृत किया गया। प्रो.डॉ. रुबीना लॉरेंस (एसोसिएट डीन- अकादमिक और प्रमुख, आणविक और सेलुलर इंजीनियरिंग विभाग और औद्योगिक सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग), प्रो. डॉ.वीरू प्रकाश, (एसोसिएट डीन- प्रशासन और प्रमुख, जैव रसायन विभाग और बायोकेमिकल इंजीनियरिंग), प्रो. डॉ.जॉर्ज थॉमस, डॉ. राजीव कांत (हेड, कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी एंड बायोइनफॉरमैटिक्स) और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी सम्मानित उपस्थिति के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाई।
यह भी पढ़े:-





