वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट
नोएडा,up: सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में शिव महापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश पूजन के उपरांत बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। बैंड पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर नाचते गाते भक्तों ने कलश यात्रा पूर्ण की। कलश यात्रा ब्रम्हचारी कुटी से सेक्टर 82 के पॉकेट 12, पॉकेट 7 , एलआईजी, एमआईजी सेक्टर 93 एस के प्रथम , गेझा गांव होती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के उपरांत यज्ञ कुंड में अग्नि स्थापित की गई।
यज्ञाचार्य पंडित मनोहर दीक्षित एवं उप यज्ञाचार्य सुमित तिवारी द्वारा वैदिक रीति से पूजन कर मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आहुतियां डाली गईं। कथा व्यास पंडित महेश पाठक शास्त्री जी ने पहले दिन की कथा का वर्णन करते हुए शिव पुराण की महिमा को भक्तों को सुनाया। शिव परम् कल्याणकारी हैं। शिव पुराण को सुनने मात्र से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश हो जाता है। तपोभूमि में शिव पुराण की कथा श्रवण करना अनंत गुना फलदाई है। भगवान शिव का नाम आशुतोष है इसका मतलब है शीघ्र प्रसन्न होने वाले। भगवान शिव त्याग, करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। शिव पुराण को सुनने से भक्त सांसारिक भोगों को प्राप्त कर अंत में शिवलोक को जाता है।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राघवेन्द्र दुबे, सपा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता,कुटी व्यवथपक विकास भारती, देवेंद्र गुप्ता, एन के सोलंकी, पंडित अखिल पांडेय,आदेश त्यागी, शिवव्रत तिवारी, रवि राघव,पंकज झा, संजय पांडे, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, बबलू चौहान, गोरे लाल, अशोक कुमार, पप्पू सिंह, विष्णु शर्मा, नवल मिश्रा, संतोष तिवारी, गुरुमेल सिंह, अजय श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, देवमणि शुक्ल, घनश्याम जोशी ,अनूप सिंह, अमितेश कुमार सिंह,पप्पू सिंह सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:-





