उत्तर प्रदेश
पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने झांसी रेंज के DIG का कार्यभार सँभालते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए हैँ.पुलिस लाइन सभागार में पुलिस के अधिकारियों के साथ पहली ही बैठक में अपने अधीनस्थों कों साफ निर्देश दें दिए हैँ कि अपराधियों के लिए उनके क्षेत्र में क़ोई जगह नहीं हैँ. अलीगढ़ में बतौर एसएसपी रहें कलानिधि नैथानी नें क़ानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिस प्रकार कार्यवाही की उससे उनकी छवि एक बार फिर से कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में सामने आई थी. इसी छवि कों बरकरार रखने के लिए झाँसी के नवनियुक्त DIG कलानिधि नैथानी नें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसकों लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैँ.
अपराधियों की खुलेंगी हिस्ट्रीशीट
झाँसी परिक्षेत्र में पिछले 10 सालों में लूट,डकैती,हत्या, फिरौती ,रंगदारी,गोकशी जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहें अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनके खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करने के DIG नैथानी नें निर्देश दिए हैँ.महिलाओं कों थाना चौकियों के चक्कर ना काटने पड़े इसको लेकर उन्होंने सभी थानों में परिवार परामर्श फॉर्म वितरित करने के निर्देश दिए हैँ. महिलाओं से सम्बंधित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए इसे अपनी प्राथमिकता में शामिल करतें हुए DIG कलानिधि नैथानी नें कहा कि महिलाओं कों यदि न्याय के लिए थाना चौकियों के चक्कर कटवायें गए तों सम्बंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएंगी.
मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों की सम्पति होंगी कुर्क
सम्पूर्ण झाँसी परिक्षेत्र कों नशा तस्करी से मुक्त बनाने की बात करने हुए DIG कलानिधि नें कहा कि नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए जल्द बड़ा अभियान चलाया जाएगा.नशा तस्करों द्वारा गैर कानूनी ढंग से अर्जित की गई सम्पतियों कों भी DIG नैथानी नें चिन्हित करने के निर्देश देतें हुए उसकों जब्त करने कों कहा हैँ. नशा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्यवाही करने की बात करतें हुए DIG नें कहा कि ज़ब तक नशा तस्कर अपराध करना नहीं छोड़ देतें तब तक उनके खिलाफ कार्यवाही जारी रहेंगी.
विवेचनाओं और सघन चैकिंग कों लेकर DIG हुए सख्त
झाँसी परिक्षेत्र के DIG का चार्ज सँभालते ही IPS अधिकारी कलानिधि नैथानी नें सभी थाना, चौकियों, सर्किल में जाँच कर पुलिस अधिकारियों कों निर्देश जारी किए हैँ कि किसी भी हालात में विवेचना 6 माह से अधिक समय तक लंबित ना रहें.निष्पक्ष जाँच करने के अधीनस्थों कों निर्देश देतें हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष कों जल्द से जल्द न्याय मिलें इसको लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जाएंगी, ताकि किसी कों शिकायत का मौका ना मिलें.
सम्पूर्ण झाँसी परिक्षेत्र में अपराध कों रोकने के लिए DIG नैथानी नें क्राइम हॉटस्पॉट चिन्हित करने के निर्देश देतें हुए ज़िलों के अंदर और जिलों से लगी दूसरे राज्यों की सीमा पर लगातार निगरानी रखने और सघन चैकिंग के निर्देश जारी किए हैँ. पुलिस के मुखबीर तंत्र कों मजबूत करने की बात करने हुए नवनियुक्त DIG कलानिधि नैथानी नें कहा कि पैदल गश्त के साथ ही सभी जगहों पर पुलिस की विसिबिलिटी बढ़ाई जाएंगी.





