तीर्थ यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम जा रहा हेलीकॉप्टर बड़ासू के पास क्रैश होते-होते बचा, हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंफ रुद्रप्रयाग

जनपद रुद्रप्रयाग के सिरसी बड़ासू से चारधाम तीर्थयात्रियों को लेकर केदारानाथ धाम जा रहे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर कों शनिवार दोपहर कों सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.इस दौरान वह एक कार से टकरा गया,जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सड़क पर उतार दिया. इस हेलीकॉप्टर में पांच यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं. हालांकि पायलट को हल्‍की चोट आई है.

सड़क किनारे खड़ी एक कार को पहुंचा नुकसान

शनिवार को क्रिस्टल एविएशन के इस हेलिकॉप्टर ने सिरसी बड़ासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पायलट को सड़क पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार इसकी चपेट में आ गई,जों क्षतिग्रस्त हो गई उधर दूसरी ओर कर से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है.

यूसीएडीए के सीईओ ने जानकारी

UCADA के सीईओ ने जानकारी देतें हुए बताया कि क्रिस्टल एविएशन कंपनी के इस हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी लेकिन हेलीकॉप्टर में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण पायलट को एहतियातन हेलीपैड की बजाय इसकी सड़क पर लैंडिंग करानी पड़ी.साथ ही उन्होंने जानकारी देतें हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में बैठे सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित हैं हालांकि पायलट को हल्की चोट आई है जबकि डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है.बाकी शटल संचालन तय समय के अनुसार सामान्य रूप से चल रहा है.

हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित

उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने एएनआई से कहा, “रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।”
यूसीएडीए के सीईओ ने जानकारी दी है कि यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भर रहे क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने एहतियातन हेलीपैड की बजाय सड़क पर लैंडिंग की.किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

उत्तराखंड के एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने एएनआई से कहा, “रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।”