महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन की चपेट में आया पूरा गांव, 50 सें अधिक लोगों के दबने की आशंका

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार (19 जुलाई) की देर रात हुए भूस्खलन के बाद 30 से अधिक परिवारों के फंसे होने की आशंका है, इस दुर्घटना में अभी तक 10 शवों कों निकाला जा चुका हैँ जबकि 50 सें अधिक लोग लापता बताए जा रहें हैँ.प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में दो-चार घर ही बच सके हैं, और गांव में बने स्कूल को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है. यह घटना रायगढ़ के खालापुर इलाके से महज 6 किमी दूरी पर स्थित इरसालवाड़ी गांव में हुई है. खालापुर इलाके में ही मोरबे बांध बना हुआ है जोकि नवी मुंबई के लिए जल आपूर्ति करता है.

राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बीच आईएमडी ने गुरुवार (20 जुलाई) को रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जिला प्रशासन ने भूस्खलन की घटना के बाद बचाव अभियान में गैर सरकारी संगठनों से आगे आने और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की सहायता करने की अपील की है.

रायगढ़ के जिला कलेक्टर योगेश म्हासे के मुताबिक यह घटना आधी रात को उस वक्त हुई जब तहसीलदार एक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और वहां पर उन्होंने सात लोगों को देखा जोकि भागने में सफल रहे थे.

जिलाधिकारी के मुताबिक जिस गांव में हादसा हुआ है वहां पर पहुंचने के लिए दो घंटे की चढ़ाई करनी पड़ती है जोकि उनके लिए एक बड़ी चुनौती है.

जिस गांव में लैंडस्लाइड हुआ है वहां पर बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को भेजा गया है. प्रत्येक टीम में 25 से ज्यादा सदस्य हैं. इस इलाके में चार एंबुलेंस मौके पर पहुंची हुई है.