चुनावी महारैलियों सें उत्तराखंड में बिछेगी लोकसभा चुनाव की बिसात.

उत्तराखंड.भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के अंतिम चरण में प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर एक एक बड़ी रैली होनी है जिसको लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है. रैली कहां होगी किस तिथि में होगी इस पर भी मुहर लग चुकी है इस महारैली के संबंध में महा जनसंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया माह के अंत में 27, 28, 30 जून को सभी पांचों लोकसभा सीटों पर यह रैलियां की जाएंगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन सभी रैलियों में मौजूद रहेंगे इसके साथ ही केंद्रीय नेतृत्व से भी आग्रह किया गया है की इन रैलियों में राष्ट्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहे.27 जून को टिहरी लोकसभा क्षेत्र में विशाल रैली होगी 28 जून को पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के गोपेश्वर व रुड़की में रैली प्रस्तावित है इसी तरह कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में 30 जून को बागेश्वर में और नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में भी 30 जून को विशाल रैली का आयोजन सुनिश्चित हुआ है.

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी का दावा

भाजपा कें प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी नें जानकारी देतें हुए बताया कि 2024 कें लोकसभा चुनावों कों देखतें हुए इन सभी महारैलियों कों सफल बनाने कें लिए रणनीति तैयार की जा रही हैँ. साथ ही उन्होंने दावा करतें हुए कहा कि 2024 कें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर एक बार फिर सें ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी.गौरतलब हैँ कि इन दिनों उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों कों लेकर संगठन और पार्टी स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करवा रहीं हैँ, ताकि 2024 में फिर सें पार्टी सत्ता हासिल कर सकें.

महारैली कों लेकर क्या कहते हैँ भाजपा कें वरिष्ठ नेता राजेंद्र अंथवाल

भारतीय जनता पार्टी कें वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड गौ सेवा आयोग कें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहें राजेंद्र अंथवाल महारैलियों कें बारें में बताया कि इन सभी रैलियों में उनके केंद्रीय और प्रदेश स्तर कें बड़े नेता मौजूद रहेंगे, जों पार्टी कार्यकर्त्ताओं और जनता में जोश भरने का काम करेंगे.

कुल मिलाकर यदि देखा जाए तों लोकसभा चुनाव सें ठीक पहलें होंने वाली इन महारैलियों कें जरिए भाजपा प्रदेश की जनता की नब्ज भी टटोलने का काम करेंगी ताकि धरातल पर पार्टी कें जनाधार कों परखा जा सकें.