ओडिशा कें बालासोर में ट्रेन हादसें का शिकार हुए 100 सें अधिक मृतकों की अभी तक नहीं हों पाई शिनाख्त

भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के 275 पीड़ितों में से लगभग 100 की पहचान नहीं हो सकी है। इससे परिवारों का दुख और बढ़ गया है। परिजन अपने लापता प्रियजनों की तलाश में अस्पताल के मुर्दाघर से लेकर बाहर चक्कर काट रहे हैं। सैकड़ों क्षत-विक्षत शव हैं जो अभी भी गुमनाम बने हैं। कुछ शरीर के टुकड़े ऐसे हैं जिन पर कई दावा कर रहे हैं। राज्य सरकार यह तय करने में असमर्थ हो गई कि शव किसे सौंपा जाए? बिहार के भागलपुर के दो अलग-अलग परिवारों ने एक ही शव पर दावा किया। शव के क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था।
आखिर तमाम मशक्कत के बाद फैसला लिया गया है कि दावेदारों का डीएनए नमूना लेकर जांच की जाएगी। उसके बाद अस्पताल में परिवारवालों के ब्लड सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि कोई डीएनए मैच होगा उसके बाद परिवार को शव देने के लिए बुलाया जाएगा।