सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करना ही मेरी प्राथमिकता। दीप्ति मित्तल।

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर,यूपी। नगर पालिका परिषद बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने नगर वार्डों में जन संपर्क करते हुए भाजपा के समर्थन में वोट डालने की अपील की।
इसके अंतर्गत वार्ड नंबर 21 के सभासद प्रत्याशी कृष्ण प्रताप सिंह उधम के साथ में, वार्ड नंबर 2 शांति नगर सभासद प्रत्याशी सुखदेव शर्मा के साथ व वार्ड नंबर 27 आनंद विहार के सभासद भाजपा प्रत्याशी अकाश शर्मा के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए वार्ड वासियों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए आग्रह किया।


इस दौरान भाजपा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर प्रत्येक वर्ग ,हर धर्म, हर जाति, हर मजहब के लोगों का विकास होगा। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व उत्तर प्रदेश की 3 इंजन की सरकार विकास की गति को बढ़ाएगी एवं इसी तर्ज पर बुलंदशहर नगर का अच्छे से विकास होगा।


भाजपा सभासद प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन किया वार्ड नंबर 4 राज दरबार के पीछे भाजपा सभासद प्रत्याशी दुष्यंत सिरोही के चुनाव कार्यालय का नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी दीप्ति मित्तल एवं वार्ड के वरिष्ठ समाजसेवी रामदास शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया व भाजपा के समर्थन में वोट मांगे। इस अवसर पर आज का बुलंदशहर के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल, भाजपा नेता विनय सिरोही, अरुणा सिरोही ,दुष्यंत उपाध्याय ,योगेश वर्मा, ज्ञानेश्वर सिंह ज्ञानी, जिला मीडिया प्रभारी संजय महेश्वरी, नगर पालिका चुनाव मीडिया प्रमुख भाजपा अभिनव वर्मा, बिट्टू सिरोही, आदि रहे।

समस्त जनसम्पर्क में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया, पूर्व एमएलसी भाजपा चुनाव संयोजक सतीश शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह,निकाय सयोजक कमल मकवाना , जिला महामंत्री अजय त्यागी, पूर्व चेयरमैन मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष विकास चौहान ,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शशी शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, मीडिया सह प्रमुख भाजपा नगर पालिका चुनाव अभिनव वर्मा, राहुल कौशल, विनय सिरोही, मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, डम्बर सिंह, सतेन्द्र सिंह, नितिन गुप्ता,आयुष मित्तल,विकास कुमार , लवकुश चौधरी, लोकेन्द्र सिंह, अनुज चौहान, इंद्रमोहन लोधी, सारिका शर्मा, यश शर्मा , कृष्णा लोधी,सुशील शर्मा, राम कुमार, राजेंद्र, शिव कुमार, सुखबीर, राम अवतार, कपिल, गणेश उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में आज वार्ड नंबर 27 कृष्णा नगर से प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद डॉ भोला सिंह जी एवं सभासद प्रत्याशी चरस साईं भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव मित्तल, युवा मोर्चा से जिला महामंत्री कृष्ण पाल सिंह पिंटू गुर्जर, जितेंद्र राणा रजत पिंटू गुर्जर मोहित कुमार शुभम शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़े:-