विनोद दुबे की रिपोर्ट
श्रावस्ती,यूपी। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के चलते प्रथम चरण को 4:00 मई को मतदान होना है जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ जनसभाएं और डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील करने में जुटे हुए हैं। जिसके चलते आज जनपद श्रावस्ती के जिला मुख्यालय भिनगा स्थित नगर पालिका परिषद गंगा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर ताबड़तोड़ हमले किए। लोगों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को भारतीय झूठा पार्टी का नाम दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी का इंजन अडानी के लिए काम करता है और बाबा योगी आदित्यनाथ का इंजन कोरोला से हुई मौत के लिए काम करता है।
निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह।
आपको बता दें की आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह श्रावस्ती के नगर पालिका परिषद भिनगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से वोट की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि जो काम पिछले 75 सालों में किसी सरकार ने नहीं किया है बस एक बार आप आम आदमी पार्टी को वोट दें जिससे हम 5 सालों में वह काम करके दिखाएंगे। क्योंकि आम आदमी पार्टी आम आदमी के लिए काम करती है जो हम कहेंगे वह डंके की चोट पर करके दिखाएंगे और बीजेपी पार्टी दिन और रात जुमला और झूठ बोलती है।
इसी के साथ सांसद ने बीजेपी पर तंग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ इन दिनों इंजन की सरकार बना रहे हैं लेकिन इनका कोई भी इंजन आम आदमी के लिए काम नहीं करता मोदी का इंजन अडानी के लिए काम करता है और योगी का इंजन करो ना में लोगों के लिए मौत का काम करता है। जो भी वादे इन सरकारों ने किए वह एक भी वादे पूरा नहीं कर पाए और ना कर सकेंगे। वादा किया गया था कि हर खाते में 15 लाख रुपए और किसानों की आय दोगुनी तथा 15 अगस्त 2022 तक सभी लोगों को घर उपलब्ध कराया जाएगा जो कि आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ जिससे यह साफ साबित हो गया कि भारतीय जनता पार्टी जुमला और झूठा पार्टी है।
यह भी पढ़े:-





