ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व ध्यान का प्रशिक्षण
प्रयागराज,यूपी। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के समाज विज्ञान विद्या शाखा द्वारा आज विद्या शाखा द्वारा गोद लिए गए गांव टीएसएल चाड़ी, नैनी में एक योग जागरूकता कार्यक्रम तथा मतदाता निर्माण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम प्रयागराज की अग्रणी सामाजिक संस्था श्री सुमंगलम के परिसर में आयोजित किया गया।


योग जागरूकता कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा के असिस्टेंट प्रोफेसर अमित कुमार सिंह द्वारा उपस्थित ग्रामीणों तथा संस्थाओं के बच्चों सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम मुख्य रूप से करवाते हुए ध्यान लगाने का प्रशिक्षण दिया गया।


इस अवसर पर समाज विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर एस कुमार ने उपस्थित लोगों को योग अभ्यास के महत्व को बतलाया तथा इस दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कार्यक्रम एवं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह के योग कार्यक्रम से संबंधित संदेश को साझा किया। इसके उपरांत श्री सुमंगलम संस्था के अरविंद एवं देवयानी द्वारा संस्था में रह रहे बच्चों एवं उनके क्रियाकलाप, पठन-पाठन के संबंध में जानकारी दी गई। प्राणायाम एवं योगासन के उपरांत राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आनंदानंद त्रिपाठी ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। विश्वविद्यालय की महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रोफेसर रुचि बाजपेई ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रुचि बाजपेई ने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किया।


कार्यक्रम में प्रोफेसर एस कुमार, प्रोफेसर रुचि बाजपेई, डॉ आनंदानंद त्रिपाठी, डॉ सुनील कुमार, डॉ वंदना वर्मा, डॉ सोहनी देवी, डॉ सुभाष चंद्र पाल, राजेश सिंह एवं कामना यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर टीएसएल चाड़ी गांव के ग्राम प्रधान राजेश निषाद का सहयोग सराहनीय रहा।
यह भी पढ़े:-





