प्रयागराज,यूपी: महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज रवींद्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिनांक 26 एवं 27.04.2023 को रेलवे सुरक्षा बल/ मुख्यालय/उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा रेलगांव, सूबेदारगंज स्थित स्पंदन (रेलवे अधिकारी क्लब) में बल सदस्यों के लिए अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता का समापन दिनाँक 27.04.2023 को रवींद्र वर्मा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ रेलवे सुरक्षा बल महोदय के कर कमलों द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल, झांसी मंडल, आगरा मंडल तथा मुख्यालय की सांस्कृतिक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा बल के न केवल पुरुष बल सदस्यों ने बल्कि महिला बल सदस्य एवं बैंड सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति भी पेश की। प्रतियोगिता में मुख्यालय/उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि प्रयागराज मंडल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
महानिरीक्षक महोदय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता के दौरान रमेश चन्द्र, मुख्य सुरक्षा आयुक्त, विजय प्रकाश पंडित, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/प्रयागराज मंडल, बी०पी० सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त(यात्री सुरक्षा), जगमीत सिंह चावला, स्टाफ अधिकारी/मुख्यालय,सुदीप घोष, सहायक सुरक्षा आयुक्त/प्रयागराज मंडल, टी०के० अग्निहोत्री, सहायक सुरक्षा आयुक्त/प्रयागराज मंडल, गणेशन एम०ए०, सहायक सुरक्षा आयुक्त/क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र एवं उत्तर मध्य रेलवे/मुख्यालय व मंडलों से रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक व स्टॉफ उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-





