ओवैसी बोलें -मुझे मुगलों सें मुहब्बत नहीं हैँ..लाल किला भी शायद मोदी नें बनाया

दिल्ली..औरंगजेब और टीपू सुल्तान को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमाई हुई है. इसे लेकर आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा भारत में इतिहास बदलने की कोशिश हो रही है. मुझे मुगलों से मुहब्बत नहीं है लेकिन इतिहास बदला जा रहा है. ऐसा लगता है जैसे लाल किला मोदी ने बनवाया हो.

ओवैसी ने आगे कहा, आज अगर आपके पास टीपू सुल्तान की तस्वीर है तो आपके खिलाफ मुकदमा हो जाएगा. उसी टीपू सुल्तान की तस्वीर भारत के संविधान में है. औरंगजेब को लेकर एआईएमआईएम नेता ने कहा, पहले उसकी फोटो की पुष्टि कर लीजिए. वो 300 साल पहले मर गया था, कैसे आप कह सकते हैं कि वो उसकी फोटो है. उन्होंने कहा, बाबरी विरोध के समय वे हमें बाबर की औलाद कहते थे, आज हमें औरंगबेज की औलाद बुलाया जा रहा है.

हिटलर के जर्मनी से तुलना

ओवैसी ने कहा कि हिटलर के शासन से तुलना करते हुए कहा, आज हम 1930 का जर्मनी देख रहे हैं. इसी तरह की हेट स्पीच यहूदियों के खिलाफ दी जा रही थीं. हिटलर के शासन में भी फिल्में बनाई गईं और आज भारत में कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी बनाई जाा रही हैं.

एआईएमआईएम नेता ने आरोप लगाया 9 सालों में बीफ, हिजाब और हलाल के नाम पर मॉब लिंचिंग होने लगी है. दावा किया कि उत्तराखंड में अल्पसंख्यकों को इलाका खाली करने को कह दिया गया. उनमें से एक बीजेपी का अल्पसंख्यक नेता था.