पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर कों फिलहाल नहीं भेजा जाएगा पाकिस्तान, हमलें की आशंका कों देखते हुए पुलिस तैनात

भारतीय युवक सचिन के इश्क ने पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है कि पाकिस्तान में भी उसकी जान को खतरा है और अब भारत में भी उसके लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब सीमा और सचिन के मामले की जांच का जिम्मा यूपी एटीएस को सौंपा गया है. सोमवार को नोएडा में एटीएस ने एक खुफिया ठिकाने पर ले जाकर सीमा, सचिन और सचिन के पिता से लंबी पूछताछ की. दिल्ली से लगभग 50 किलोमीटर दूर उत्तरप्रदेश के नक्शे पर रब्बूपुरा नाम का गांव पहले से मौजूद है. बस फर्क इतना है कि हफ्ता भर पहले तक गांव में रहने वाले लोगों को छोड़ दें, तो किसी ने उस गांव का नाम तक नहीं सुना था. मगर, पिछले एक हफ्ते से पूरे हिंदुस्तान और पाकिस्तान में रब्बूपुरा गांव सुर्खियों में है.दरअसल इसी रब्बूपुरा गांव में पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर सचिन कें साथ अपने बच्चों संग रह रहीं हैँ.

पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर पर हमले की आशंका

रब्बूपुरा गांव में पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर पर हमलें की आशंका सें यूपी पुलिस के कान खड़े हों गए हैँ. जिस तरह सीमा लगातार मीडिया से पाकिस्तान और धर्म के बारे में खुल कर बातें कर रही हैं, उसकी वजह से सीमा ने खुद अपनी जान को खतरे में डाल दिया है. लखनऊ में बैठे यूपी के एक आला पुलिस अफसर के मुताबिक, सीमा जिस तरह से धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से हिंदू बनने की बातें कर रही हैं, उसे देखते हुए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कोई सिरफिरा भीड़ या मीडिया का चोला पहन कर सीमा पर जानलेवा हमला कर सकता है.

हमलें की आशंका कों देखतें हुए मौके पर मौजूद हैं पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को सचिन और सचिन के घरवालों ने सीमा पर हमले की आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस को इसकी लिखित जानकारी दी हैँ . सीमा पर होने वाले किसी भी संभावित हमले की भनक लगते ही शुक्रवार से ही सचिन के घरवालों ने अपनी तरफ से एहतियात बरतनी शुरू कर दी थी.अब सचिन और सीमा से जो भी मिलने आ रहा है, उससे उसके पहचान पत्र मांगे जा रहे हैं. यहां तक कि मीडिया से भी. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मीडिया की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए लोकल पुलिस भी घर के अंदर और बाहर मौजूद है. यूपी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीमा और सचिन के घरवालों पर लगातार उनकी नजर है और अगर जरूरत पड़ी, तो वो उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराएगी.

फिलहाल पाकिस्तान नहीं भेजी जाएगी सीमा हैदर

अभी तक मिली जानकारी कें अनुसार फिलहाल सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस नहीं भेजा जाएगा. वो अभी यहीं रहेगी. सूत्रों के मुताबिक, सीमा के मामले को लंबा खींचने की कोशिश होगी. यूपी पुलिस सूत्रों की मानें तो सीमा के भविष्य का आखिरी फैसला विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार को करना है. मगर, उम्मीद यही है कि केंद्र सरकार भी सीमा को फिलहाल पाकिस्तान नहीं भेजने जा रही है.

सचिन की अर्जी पर सीमा को मिल सकता है वीजा

इस सवाल पर कि सीमा अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई है, उसके पास कोई वीजा भी नहीं है, यूपी पुलिस के सूत्रों ने कहा कि सीमा को कुछ शर्तों के साथ लॉन्ग टर्म वीजा दिया जा सकता है. वो इस बिनाह पर कि उसने एक भारतीय यानी सचिन से शादी की है.