मन की बात के 100 वें संस्करण पर राजभवन में आमंत्रित हुई पतंजलि ऋषिकुल की नव्या वर्मा।


प्रयागराज,यूपी। मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण के उपलक्ष्य में दिनांक 30 अप्रैल 2023 को राजभवन, लखनऊ में आयोजित समारोह में पतंजलि ऋषिकुल प्रयागराज की छात्रा नव्या वर्मा को अपने मन की बात रखने का अवसर प्राप्त हुआ। सभा में अपने विचारों को रखते हुए नव्या द्वारा कहा गया की यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है को दर्शाता है कि एक छोटे से पोस्टकार्ड के बदौलत देश का साधारण सा व्यक्ति प्रधानमंत्री तक पहुँच सकता है।


‘मन की बात’ के पूर्व संस्करण में प्रधानमन्त्री द्वारा, नव्या वर्मा के द्वारा प्रधानमंत्री जी को प्रेषित पोस्टकार्ड को पढ़ा गया था। नव्या वर्मा विद्यालय के कक्षा 10 सी की छात्रा है। वह विद्यालय के अनुशासित और जिज्ञासू छात्रों में से एक है। वह परिश्रमी, ज्ञानार्जन के लिए तत्पर, उत्तम श्रोता के साथ उत्तम वक्ता एवं सभी के साथ मिलकर कार्य करने में विश्वास रखती है।
विद्यालय की उपाध्यक्षा डॉ कृष्णा गुप्ता जी ने अपने प्रेषित संदेश में छात्रा नव्या वर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा की बदलाव की शुरुवात स्वयं से होनी चाहिए तभी धीरे-धीरे सम्पूर्ण देश में बदलाव दिखाई देगा।


विद्यालय की निदेशिका रेखा बैद गुप्ता एवं सचिव यशोवर्धन ने अपने प्रेषित सन्देश में छात्रा नव्या वर्मा को शुभकामना दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा की विद्यालय एवं शिक्षा किसी भी समाज का आधार हैं। शिक्षा की गुणवत्ता ही किसी भी समाज या देश की दिशा तय करता है। पतंजलि ऋषिकुल सदैव मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्यरत है। जिससे बच्चे देश के अच्छे नागरिक बन सके एवं अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए एक समरसता पूर्ण समाज का निर्माण कर सके।

यह भी पढ़े:-