कानपुर देहात,यूपी। जनपद कानपुर देहात में आज उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव यात्री प्रतिक्षालय में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ लोगों को मिला। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। जिसके चलते पुलिस को सफलता हाथ लग गई और युवक की शव की शिनाख्त गुलाबपुरवा के नीरज नायक के रूप में हो गई।
दरअसल मामला जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा डगराहा गांव के पास बने यात्री प्रतिक्षालय का। जहां आज ग्रामीणों और राहगीरों को एक युवक का शव यात्री प्रतीक्षालय में पड़ा हुआ मिला। साथ ही युवक के शव के पास एक बैग भी रखा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस बल के साथ पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
वही फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र करना शुरू कर दिया। वहीं पास में रखे बैग की भी तलाशी ली। जिसमें पुलिस को जहरीली दवा मिली। वहीं पुलिस युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई और पुलिस को सफलता हाथ लग गई। युवक के शव की शिनाख्त पास के ही गांव के रहने वाले रूरा थाना क्षेत्र के गुलाब पुरवा गांव के नीरज नायक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-





