केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े कों पिलाई सिगरेट, पुलिस नें किया मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा जारी हैँ.श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है.केदारनाथ धाम में हर बार की तरह ही इस बार भी घोड़ा और खच्चर की सवारी की व्यवस्था की गई है,जो लोग चल-फिर नहीं पाते हैं या थक जाते हैं वो इन जानवरों की पीठ पर सवार होकर पूरी सहूलियत के साथ अपनी यात्रा को पूरी करते हैं. इसी बीच इस पवित्र धाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोग घोड़े के साथ बदसलूकी कर रहे हैँ वो उसे जबरन कथित सिगरेट पिला रहे हैं.ये मामला काफी गंभीर है और लोग इस पर गुस्सा निकाल रहे हैं.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.इसी मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने गुस्सा निकाला है.

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने घोड़े को कथित सिगरेट पिलाने वाला वीडियो रीट्वीट किया है. उन्होंने इसे शेयर करने के साथ ही अपना रिएक्शन दिया हैँ .इस रीट्वीट कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘क्या हम हमारे पवित्र स्थानों पर घोड़े के साथ होने वाले अत्याचारों को रोक सकते हैं.’ इतना ही नहीं रवीना ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएमओ इंडिया को टैग भी किया है और लिखा कि ‘क्या ऐसे लोगों को अरेस्ट किया जा सकता है?’

वीडियो वायरल होंने पर घोड़ा संचालक कें खिलाफ मुकदमा दर्ज

सेक्टर मजिस्ट्रेट की शिकायत पर घोड़ा संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली के समीप थारू कैंप का यह मामला है.

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू कैंप में घोड़े-खच्चर को सिगरेट पिलाने के मामले में पुलिस ने दो पशु संचालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया हैँ.यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक पशु क्रुरता मामले में 14 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो, जिसमें घोड़े की नाक में सिगरेट डाली जा रही है, पुलिस ने इन दोनों वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली के समीप थारू कैंप का यह मामला है.मामले में संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट की शिकायत पर घोड़ा संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैँ.

मामलें कों लेकर क्या कहतें हैँ जनपद रुद्रप्रयाग कें पुलिस अधीक्षक

रुद्रप्रयाग जनपद कें एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि घोड़े को सिगरेट पिलाने का यह पहला मामला हैँ.पूरे पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की मॉनीटरिंग के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है.