10 तमंचा चार अर्ध निर्मित तमंचा के साथ पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया खुलासा।

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट

कौशाम्बी,up: पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में अंतर्जनपदीय अपराधियों द्वारा शस्त्र फैक्ट्री का संचालन कर अपराधियों तक शस्त्र पहुंचाया जा रहा था थाना पुलिस को मामले की भनक लग गई पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारकर 10 तमंचा चार अर्ध निर्मित तमंचा के साथ फैक्ट्री चलाने के लिए उपकरण आदि बरामद कर लिया है पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी है.जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूरब सरावा नहर रोड के किनारे स्थित शिवशरन यादव की ट्यूबबेल के पीछे बाग में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही है।

इस सूचना पर थाना पश्चिम शरीरा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा ग्राम पूरब सरावा में दबिश दी गयी जहा से दो व्यक्ति शिवपूजन यादव पुत्र शिवशरन यादव निवासी ग्राम पूरब सरावा थाना पश्चिम शरीरा व गजेन्द्र सोनकर पुत्र स्व छोटेलाल निवासी ग्राम सेमरी थाना धाता जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से 10 पूर्ण निर्मित असलहा, 04 अर्धनिर्मित असलहा 07 जिन्दा व 06 खोखा कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमेंपंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।

यह भी पढ़े:-