आगामी लोकसभा चुनावों सें पहलें उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गरमानें जा रहीं हैँ. दरअसल पिछले 2 लोकसभा चुनावों में निराशा जनक प्रदर्शन कों देखतें हुए कांग्रेस कें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी खुद अब उत्तराखंड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने उत्तराखंड पहुँच रहें हैँ.कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तराखंड में प्रस्तावित स्वाभिमान न्याय यात्रा में भाग लेकर केंद्र सरकार कें खिलाफ पार्टी कों एकजुट करने कें साथ ही केंद्र की जनविरोधी नीतियों कों लेकर हल्ला बोलेनें जा रहें हैँ.उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की प्रस्तावित स्वाभिमान न्याय यात्रा अग्निवीर योजना के विरोध को केंद्र कों ध्यान में रखकर निकाली जाएगी, जो राज्य में 50 से 60 दिन तक निकलेगी. इस यात्रा कों सफल बनानें कें लिए खुद राहुल गांधी यात्रा में 10 दिन भाग लेंगे.इधर, कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जैसे ही प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा की घोषणा की गई है, भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है.
स्वाभिमान न्याय यात्रा कों लेकर बोलें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मीडिया सें बात करतें हुए कहा कि आश्चर्य की बात है की आज एक साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद उत्तराखंड भाजपा को अचानक अग्निवीर योजना याद आई और उसे अपने नेताओं से अग्निवीर के बचाव में प्रेसवार्ता तक करवानी पड़ रहीं हैँ. करन माहरा नें भाजपा पर आरोप लगातें हुए कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार युवा विरोधी हैँ.अग्निवीर योजना कों लेकर सवाल उठातें हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हजारों युवाओं का एक सैनिक बनने का सपना केंद्र सरकार नें तोड़ दिया है.उनके साथ अग्निवीर के नाम पर छलावा किया जा रहा है. राहुल गांधी इस योजना का विरोध करने उत्तराखंड आ रहे हैं, यह खबर सुनते ही भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है.
स्वाभिमान न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी होंगे शामिल
कांग्रेस कें वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा की कांग्रेस अग्निवीर योजना का शुरू से ही इसका विरोध कर रही है. पार्टी का मानना है कि है कि अग्निवीर योजना युवाओं के साथ ही नहीं देश के साथ भी धोखा है. देश की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ है.कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी नें साथ ही कहा कि कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आने पर इस योजना को समाप्त करने का काम करेगी और सेना के स्वरूप को लौटाएगी. उन्होंने कहा कि यात्रा में राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा और यह यात्रा कुमाऊं से लेकर गढ़वाल और जौनसार क्षेत्र में निकाली जाएगी.





