प्रयागराज,यूपी। नगर निकाय चुनाव समाप्त हो चुके हैं और 13 मई को मतगड़ना होनी है. इसी क्रम में शंकरगढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी पार्वती कोटार ने एक प्रेस वार्ता करके बताया कि शंकरगढ़ की जनता ने उनको वोट दिया है और जनता के बीच वे चुनाव जीत चुकी हैं।
पार्वती देवी कोटार ने प्रत्रकारों से कहा कि विपक्ष के प्रत्याशी ने क्षेत्र में बोला है कि वे काउंटिंग में परिणाम बदलवा लेंगे , इसी धांधली की आशंका में मीडिया और प्रशाशन से अपील है कि किसी तरह की धांधली न हो।
पार्वती देवी कोटार के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम कोटार ने मीडिया से बताया कि विपक्ष ने वोटरों में पैसे, साड़ी, मदिरा आदि वोट के बांटा जैसी शिकायत उन्होंने चुनाव आयोग में किया था, अब विपक्ष के लोग पैसे वाले हैं और बोल रहे हैं कि काउंटिंग में परिणाम बदलावा देंगे यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है, इसलिए मीडिया और प्रशासन से अपील है कि जनता जिसको जिताये वही सही है काउंटिंग में किसी तरह की धांधली न हो।
यह भी पढ़े:-





