रामलला के दरबार पहुंचे रामायण के श्रीराम, अरुण गोविल ने दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद।

अयोध्या,up: रामानंद सागर के रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल आज सुबह रामलला के दरबार पहुंचे। राम के पात्र का अभिनय करने वाले अरुण गोविल रामलला के सम्मुख नतमस्तक हुए। उन्होंने अयोध्या में बन रहे बहुप्रतीक्षित भव्य और दिव्य रामलला के निर्माणाधीन भवन की प्रगति को भी देखा अपने आराध्य का दर्शन करने के बाद करीब 9:00 बजे रामजन्मभूमि गेट नंबर 3 पर अरुण गोविंल पत्रकारों से भी रूबरू हुए।


उन्होंने बताया कि अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करना उनकी बहुत पुरानी इच्छा थी। जिस स्थान से हम जुड़े हैं हमारी संस्कृति जुडी है हमारा देश जुड़ा है। आज उन्हें रामलला का दर्शन प्राप्त हुआ, आज बहुत अच्छा लगा कि रामजी ने मेरी इच्छा पूरी कर दी। उन्होंने बताया कि रामायण का एक एक प्रसंग एक एक चौपाई एक एक दोहा हमें प्रेरित करता है कुछ ज्ञान देता।


राम मंदिर निर्माण को लेकर अरुण गोविल जी ने कहा की मंदिर निर्माण में बहुत से लोगों का बलिदान है 500 वर्षों का जद्दोजहद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी जी ने राम मंदिर निर्माण कार्य को हाथ मे लिया है, जिस तरह मंदिर निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई मेरे पास उनके बारे में कहने के लिए शब्द नहीं है वह बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़े:-